Apple ने आज बाजार में Apple AirPods Max 2 लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Apple
Apple AirPods Max 2 में Apple का H2 चिप है।
Apple ने आज बाजार में Apple AirPods Max 2 लॉन्च कर दिया है। नए हेडफोन में Apple का H2 चिप दिया गया है। Apple ने एक नया हाई-डायनेमिक रेंज एम्पलीफायर भी शामिल किया है। Apple ने स्टूडियो-क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी है। Max 2 में ANC और Spatial Audio ऑन होने पर 20 घंटे बैटरी चलती है। यहां हम आपको Apple AirPods Max 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात करें तो Apple AirPods Max 2 की कीमत 67,900 रुपये है। यह अमेरिका और 30 से ज्यादा देशों और रीजन में 25 मार्च से एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट और Apple स्टोर ऐप के जरिए हेडफोन ऑर्डर कर पाएंगे। डिवाइस अगले महीने की शुरुआत में डिलीवर होना शुरू हो जाएगा और रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध होगा। यह 5 कलर ऑप्शन जैसे कि ब्लू, मिडनाइट, ऑरेंज, पर्पल और स्टारलाइट है।
Apple AirPods Max 2 में Apple का H2 चिप दिया गया है। नए हेडफोन ज्यादा बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसलेशन प्रदान करते हैं, जिससे हवाई जहाज के इंजन और आने-जाने के शोर जैसी आवाजों को कम करने में मदद मिलती है। ट्रांसपेरेंसी मोड भी नए डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग के साथ बेहतर बनाया गया है। अपने लेटेस्ट जेन के हेडफोन के साथ Apple ने एक नया हाई-डायनेमिक-रेंज एम्पलीफायर के साथ ऑडियो पाइपलाइन अपग्रेड किया है, जिससे बेहतर बास रिस्पॉन्स, ज्यादा सटीक मिड और ज्यादा क्लैरिटी मिलती है। यूएसबी टाइप-सी के जरिए कनेक्ट होने पर ये हेडफोन 24-बिट, 48kHz लॉसलेस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं, साथ ही गेमिंग और प्रोफेशनल टास्क के लिए अल्ट्रा-लो लेटेंसी ऑडियो भी मिलती है। यह प्रोडक्ट डायनामिक हेड ट्रैकिंग के साथ पर्सनलाइज्ड स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट करता है।
Apple ने एक नया हाई-डायनेमिक रेंज एम्पलीफायर भी शामिल किया है। AirPods Max 2 में नए इंटेलिजेंट फीचर्स भी हैं। इनमें एडैप्टिव ऑडियो शामिल है, जो आसपास के वातावरण के आधार पर नॉयज कंट्रोल लेवल को ऑटोमैटिक एडजेस्ट करता है और कन्वर्सेशन अवेयरनेस के साथ प्लेबैक वॉल्यूम को कम कर देता है। ये हेडफोन Apple इंटेलिजेंस के लाइव ट्रांसलेशन का सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स अलग-अलग भाषाओं में रियल टाइम लैंग्वेज कर सकते हैं। वहीं वॉयस आइसोलेशन यूजर्स की वॉयस को प्राथमिकता देता है और बैकग्राउंड नॉयज को कम करता है।
क्रिएटर्स के लिए Apple ने स्टूडियो-क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी है। वहीं कैमरा रिमोट फंक्शन यूजर्स को डिजिटल क्राउन का इस्तेमाल करके फोटो लेने या वीडियो रिकॉर्डिंग कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। अन्य फीचर्स में लाउड साउंड रिडक्शन, पर्सनलाइज्ड वॉल्यूम और नए सिरी इंटरैक्शन शामिल हैं जो यूजर्स को सिर के इशारों से सिरी को जवाब देने की सुविधा देते हैं। AirPods Max 2 में ANC और Spatial Audio ऑन होने पर 20 घंटे बैटरी चलती है। बैटरी फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर