Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च हुआ है। इसमें 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy M17e 5G में 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले दिया गया है
Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और कंपनी का कहना है कि इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Samsung Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जो इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। एक 6GB +128GB वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 15,499 रुपये रखी गई है। फोन Vibe Violet और Blitz Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसे Amazon, Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बेचा जाएगा। कंपनी के मुताबिक लिमिटेड पीरियड के लिए ऑनलाइन सेल आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगी। ऑफर्स की बात करें तो इस पर 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच का HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 × 1600 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 6 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके साथ Gemini Live फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है। फोन में IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रह सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन 4GB व 6GB RAM ऑप्शन और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप में फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy M17e 5G की मोटाई 8.2mm है और इसमें Glass Fibre Reinforced Polymer (GFRP) बैक पैनल दिया गया है। इसमें Samsung का Key Island डिजाइन भी मिलता है। इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट और 5G सपोर्ट (12 बैंड) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Motorola Edge 70 Fusion
Starts from ₹30,999
Samsung Galaxy S26 Ultra
Starts from ₹1,16,650
Moto G37 Power
Starts from ₹14,999
Vivo V70 FE
Starts from ₹35,730
HP 303D Laser Single Function Monochrome Printer
Starts from ₹14,199
HP MFP 323DNW Laser Multi Function Monochrome Printer
Starts from ₹26,499
AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स