भारत गैस, एचपी गैस और इंडेस गैस सिलेंडर ग्राहक कई तरीकों से गैस सिलेंडर रिफिल बुकिंग कर सकते हैं।
Photo Credit: Pexels/aboodi vesakaran
LPG गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुक हो सकते हैं।
मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते क्रूड ऑयल और गैस में कमी को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। हालांकि, भारत सरकार ने कहा है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और घरेलू उपभोक्ताओं को सबसे पहले प्राथमिकता मिलेगी। सरकार ने गैस बुकिंग नियमों में बदलाव करते हुए 25 दिनों के अंतराल में सिलेंडर बुकिंग की सुविधा कर दी है। आज हम आपको ऑनलाइन सिलेंडर बुकिंग करने के कई तरीकों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Bharat Gas ग्राहक कई 24×7 चैनल के जरिए LPG सिलेंडर बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए IVRS, एसएमएस, व्हाट्सएप, मोबाइल एप्लिकेशन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा सकता है।
IVRS बुकिंग के लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर कॉल करना है और आगे की गाइडलाइंस को फॉलो करना है।
एसएमएस बुकिंग के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर LPG टाइप करके मैसेज भेजना है।
वॉट्सऐप बुकिंग कि लिए 1800224344 को अपने कॉन्टैक्ट में सेव करना है और बुकिंग प्रोसेस शुरू करने के लिए Hi या Book टाइप करके सेंड करना है।
सबसे पहले प्ले स्टोर से भारतगैस ऐप इंस्टॉल करना है और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करना है और सिलेंडर रिफिल का चयन करना है।
इसके अलावा ग्राहक UMANG ऐप के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
इंडेन गैस सिलेंडर ग्राहकों को SMS/IVRS बुकिंग के लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर REFILL टाइप करके सेंड करना है या IVRS सर्विस का उपयोग करना है।
मिस्ड कॉल बुकिंग के लिए 8454955555 पर मिस्ड कॉल करना है और आगे की प्रक्रिया को फॉलो करना है।
वॉट्सऐप बुकिंग के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7588888824 पर REFILL टाइप करके भेजना है।
इंडियनऑयल वन मोबाइल ऐप के जरिए भी सिलेंडर बुक किया जा सकता है। इसके अलावा आप आधिकारिक पोर्टल https://cx.indianoil.in के जरिए भी सिलेंडर बुकिंग कर सकते हैं।
HP Pay मोबाइल ऐप के जरिए गैस सिलेंडर बुकिंग हो सकती है। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस पर उपलब्ध है।
आईवीआरएस सर्विस के लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 88888 23456 डायल करना है और आगे की प्रक्रिया को फॉलो करना है।
मिस्ड कॉल सर्विस के जरिए 94936 02222 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक किया जा सकता है।
वॉट्सऐप पर सिलेंडर बुक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से 92222 01122 पर Hi टाइप करके भेजना है।
ग्राहक एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट www.myhpgas.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा UMANG, Amazon Pay, Paytm, PhonePe और अन्य बीबीपीएस ऐप्स के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब