सीरीज में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलने वाली है।
Photo Credit: Poco
Poco X8 Pro, X8 Pro Max का लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है।
Poco X8 Pro, X8 Pro Max का लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है। कंपनी Poco X8 Pro सीरीज के तहत ये स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिनके मेन स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लिस्ट हो चुके हैं। सीरीज में कंपनी खास एडिशन भी पेश करने वाली है जो Poco X8 Pro Iron Man Edition के नाम से लॉन्च होगा। इस फोन की प्राइसिंग भी लॉन्च से पहले लीक हो गई है। Poco X8 Pro Iron Man Edition खास फीचर्स से लैस होगा। सीरीज में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलने वाली है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
Poco X8 Pro सीरीज आज भारत में लॉन्च होने वाली है। कंपनी इसे ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने जा रही है। Poco X8 Pro, X8 Pro Max मॉडल्स सीरीज में शामिल किए गए हैं। भारत में आज शाम 5.30 बजे इन स्मार्टफोन्स से कंपनी पर्दा उठाएगी। फोन का लॉन्च इवेंट कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइव देखा जा सकेगा। लॉन्च से पहले सीरीज की प्राइसिंग लीक हो गई है।
Poco X8 Pro series Pricing India w/out offers🚨🚨🚨
— PassionateGeekz.com (@passionategkeez) March 16, 2026
X8 Pro
8 + 256 : 33,999
12+ 256 : 37,999
X8 Pro Max
12+ 256: 41,999
12+ 512 : 45,999
Iron man coming at 43,999 w/out offers!
40,999 with offers!
Price hike is Real!!!
X8 Pro series starts at 30K with bank offers!
टिप्स्टर पारस गुगलानी के अनुसार, Poco X8 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत Rs 33,999 होगी। 12GB + 256GB मॉडल की कीमत Rs 37,999 कही गई है। Poco X8 Pro Max दो वेरिएंट्स में आने की संभावना है। 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत Rs 41,999 हो सकती है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल की कीमत Rs 45,999 हो सकती है। दोनों ही स्मार्टफोन्स ब्लैक, व्हाइट, और लाइट ब्लू कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किए जाएंगे। फोन को Flipkart से खरीदा जा सकेगा।
Poco X8 Pro सीरीज के साथ कंपनी ने डिस्काउंट ऑफर भी दिया है। 8GB + 256GB वेरिएंट को 3000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। वहीं, अन्य वेरिएंट्स के लिए इस ऑफर का लाभ अभी कंफर्म नहीं किया गया है।
Poco X8 Pro Iron Man Edition सीरीज में शामिल होने वाला है। यह फोन का लिमिटिड एडिशन है जिसकी कीमत 43,999 रुपये बताई गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर के साथ खरीदने पर इसे 40,999 रुपये की प्रभावी कीमत में पाया जा सकता है।
Poco X8 Pro के मेन स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन 8.3mm मोटाई के साथ होगा। इसमें मैटे फिनिश होगी और फ्रेम मेटल का दिया गया है। फोन का वजन 201 ग्राम है। इसमें IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग होगी। फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंट फीचर से लैस होगा।
फोन में 6.59 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। इस पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 120Hz का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX882 मेन सेंसर दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। यह 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में कई AI फीचर्स का सपोर्ट भी होगा। साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos व Dolby Vision जैसे फीचर्स भी होंगे।
Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 50MP Light Fusion 600 सेंसर के साथ मेन कैमरा मिलता है। फोन में लगभग वही अन्य स्पेसिफिकेशंस हैं जो Pro वेरिएंट में मिलते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!