Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन

Oppo K14 5G भारत में लॉन्च हुआ है और इसमें 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है।

Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन

Photo Credit: Oppo

Oppo K14 5G में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • Oppo K14 5G भारत में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च
  • फोन में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले का सपोर्ट
  • Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ आता है
विज्ञापन

Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की K सीरीज का नया डिवाइस है, जिसे मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। इससे पहले Oppo देश में K14x 5G को लॉन्च कर चुकी है। Oppo के मुताबिक नए Oppo K14 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है और इसमें डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

Oppo K14 5G की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं 6GB + 256GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो HDFC Bank, ICICI Bank और SBI कार्ड पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे Icy Blue, Prism Violet और Prism White कलर ऑप्शन में 20 मार्च से Oppo इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर खरीदा जा सकता है। 

Oppo K14 5G में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह डिवाइस Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है। सॉफ्टवेयर को कई AI कैमरा फीचर्स से लैस बनाया गया है, जैसे AI Recompose, AI Perfect Shot, AI Eraser 2.0 और AI Clarity Enhancer आदि। कैमरा की बात करें तो Oppo K14 5G में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह फोन एक बार चार्ज करने पर 18.9 घंटे तक YouTube प्लेबैक और 13 घंटे तक वीडियो कॉलिंग दे सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट बेहतर परफॉर्मेंस देने के साथ ऐप्स के कोल्ड स्टार्ट टाइम को कम करने में मदद करता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »