Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!

Samsung ने Eid Special कैंपेन शुरू किया है। इसमें Bespoke AI अप्लायंसेस पर 20,000 रुपये तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और AC पर फ्री इंस्टॉलेशन जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं।

Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!

Samsung Eid Special ऑफर में Bespoke AI अप्लायंसेस पर कैशबैक और डील्स

ख़ास बातें
  • Samsung Eid Special कैंपेन में 20,000 रुपये तक कैशबैक का ऑफर
  • AC पर फ्री इंस्टॉलेशन और 5 साल वारंटी दी जा रही
  • Bespoke AI अप्लायंसेस में स्मार्ट फीचर्स और एनर्जी एफिशिएंसी का दावा
विज्ञापन

Samsung India ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए अपना नया 'Eid Special' कैंपेन शुरू किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने Bespoke AI होम अप्लायंसेस पर कई तरह की डील्स दे रही है। कंपनी के मुताबिक इस कैंपेन का मकसद यूजर्स को स्मार्ट और एनर्जी एफिशिएंट अप्लायंसेस के साथ अपने घर को अपग्रेड करने का मौका देना है। इसमें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

ऑफर्स की बात करें तो Samsung के मुताबिक इस कैंपेन में ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल्स पर जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन भी दिया जा रहा है, जिससे खरीदारी आसान हो सके। एयर कंडीशनर खरीदने पर कंपनी फ्री इंस्टॉलेशन और 5 साल की कंप्रीहेंसिव वारंटी भी ऑफर कर रही है।

कंपनी के मुताबिक Bespoke AI अप्लायंसेस में स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। उदाहरण के तौर पर Bespoke AI एयर कंडीशनर में AI Fast और Comfort Cooling फीचर मिलता है, जो कमरे को जल्दी ठंडा करने के साथ एयरफ्लो को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करता है।

इसके साथ SmartThings Home Care फीचर भी दिया गया है, जो AC की परफॉर्मेंस को मॉनिटर करता है और गैस कम होने या फिल्टर मेंटेनेंस जैसे संभावित इश्यू की पहले ही जानकारी दे सकता है।

किचन अप्लायंसेस में Bespoke AI रेफ्रिजरेटर में AI Vision Inside फीचर मिलता है, जो अंदर रखे खाने को पहचानने में मदद करता है और बेहतर मैनेजमेंट का सुझाव देता है। वहीं Bespoke AI वॉशिंग मशीन में AI Wash फीचर दिया गया है, जो कपड़ों के वजन और फैब्रिक के हिसाब से पानी, डिटर्जेंट और वॉश साइकिल को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।

Samsung के मुताबिक यह 'Eid Special' कैंपेन 22 मार्च 2026 तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »