Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Vivo
Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है।
Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है। T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। इसमें 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। आइए Vivo T5x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo T5x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। Vivo T5x 5G स्टार सिल्वर और साइबर ग्रीन रंगों में उपलब्ध है। यह 24 मार्च से फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ई-स्टोर के साथ-साथ पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank, HDFC Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा 6 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिलता है।
Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर के साथ माली-जी615 एमसी2 जीपीयू दिया गया है। इसमें 6GB/8GB LPDDR4x रैम और 128GB/256GB इनबिल्ट UFS 3.1 स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो T5x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 219 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर