Apple Watch यूजर ने कलाई जलने का दावा किया है। Reddit पोस्ट के मुताबिक 6 महीने तक Apple Support से संपर्क करने के बावजूद मामला अनसुलझा रहा।
Apple Watch यूजर ने डिवाइस से कलाई जलने का दावा किया
Apple Watch के एक यूजर ने दावा किया है कि उसकी स्मार्टवॉच अचानक गर्म हुई, जिससे उसकी कलाई जल गई और इससे कलाई पर ब्लिस्टर और स्थायी निशान पड़ गया। यह मामला Reddit पोस्ट के जरिए सामने आया है। यूजर के मुताबिक यह घटना 24 सितंबर 2025 को हुई थी, लेकिन करीब 6 महीने बाद भी उसे कंपनी की तरफ से कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिला है। यूजर का कहना है कि उसने कई बार Apple Support से संपर्क किया, लेकिन हर बार उसे अलग-अलग एडवाइजर से बात करनी पड़ी और मामला आगे नहीं बढ़ पाया।
रेडिट यूजर (Southern_Chest_9084) के पोस्ट के अनुसार, वह लैपटॉप पर काम कर रहा था तभी उसे कलाई पर तेज गर्मी महसूस हुई। घड़ी उतारने पर वहां घड़ी के आकार का जला हुआ निशान और ब्लिस्टर दिखाई दिए। उसने तुरंत Apple Support से संपर्क किया, जहां शुरुआत में इसे स्किन एलर्जी बताया गया, लेकिन यूजर ने इसे डिवाइस से जुड़ी समस्या बताया। इसके बाद कंपनी की तरफ से उससे कई बार डिवाइस डायग्नोस्टिक टेस्ट भी करवाए गए।
पोस्ट के मुताबिक, एक एडवाइजर ने डिवाइस को जांच के लिए आयरलैंड भेजने की बात कही और यूजर को दूर के सर्विस लोकेशन पर जाकर वॉच जमा करने को कहा गया। यूजर ने घर से पिकअप की मांग की, जिस पर एक कॉल में सहमति भी मिली, लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में दूसरे एडवाइजर ने कथित तौर पर पिकअप को कंपनी पॉलिसी के खिलाफ बताया। यूजर का कहना है कि उसने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी शेयर की, लेकिन इसके बाद भी उसे जवाब नहीं मिला।
यूजर ने Reddit पर शेयर की कलाई की तस्वीर
Photo Credit: Reddit/ @Southern_Chest_9084
यूजर के अनुसार, बाद में उसे मुंबई के BKC स्थित Apple Store में अपॉइंटमेंट दिया गया, जहां पहुंचने पर स्टाफ को केस की पूरी जानकारी नहीं थी और उसे फिर से पूरी घटना समझानी पड़ी। इसके बाद सपोर्ट से संपर्क करना और मुश्किल हो गया, कुछ कॉल्स के दौरान लंबा इंतजार करना पड़ा और कई बार कॉल बीच में कट गई। यूजर का यह भी दावा है कि एक समय बाद उसे दिए गए सपोर्ट लिंक भी काम करना बंद कर गए।
पोस्ट में यूजर ने कहा है कि उसके पास इस मामले से जुड़े सबूत मौजूद हैं, जिनमें चोट की तस्वीरें, कॉल रिकॉर्डिंग, ईमेल, चैट और अपॉइंटमेंट डिटेल्स शामिल हैं। उसका आरोप है कि इतने समय के बाद भी मामले की ठीक से जांच नहीं की गई और उसे बार-बार अलग-अलग लोगों के पास भेजा गया।
फिलहाल इस मामले पर Apple की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जहां यूजर ने इस मामले में कानूनी सलाह भी मांगी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस