• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार? महिला को डराया, जानें फिर पुलिस ने क्या किया

दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार? महिला को डराया, जानें फिर पुलिस ने क्या किया

पुलिस ने चीन में ह्यूमनॉइड रोबोट को गिरफ्तार कर लिया है।

दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार? महिला को डराया, जानें फिर पुलिस ने क्या किया

Photo Credit: X/@CyberRobooo

यूनिट्री जी1 रोबोट एक कर्मशियल ह्यूमनॉइड रोबोट है।

ख़ास बातें
  • यूनिट्री जी1 रोबोट एक कर्मशियल ह्यूमनॉइड रोबोट है।
  • यूनिट्री जी1 रोबोट की लंबाई करीब 4 फीट है।
  • यूनिट्री जी1 रोबोट में ऑब्स्टेकल अवायडेंस सिस्टम और डेप्थ कैमरे है।
विज्ञापन

रोबोट इंसानों की जगह काम कर रहे हैं इसकी चर्चा तो हर जगह हो रही है। मगर अब एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जहां ह्यूमनॉइड रोबोट को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। चीन के मकाऊ में रोबोट ने कथित तौर पर एक 70 वर्षीय महिला को डरा दिया था। महिला पटाने में लोक येउंग फा युएन आवासीय परिसर के पास टहल रही थी। जब महिला अपना फोन देख रही थी तभी Unitree G1 मॉडल का रोबोट अचानक महिला के पीछे आ कर रुक गया। रोबोट को देखते ही महिला घबरा गई और उस पर जोर से चिल्लाई। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग महिला रोबोट पर चिल्लाते हुए और अपना बैग लहराते हुए नजर आ रही है, वहीं रोबोट बार-बार अपने दोनों हाथों को हवा में उठा कर हिला रहा है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस अधिकारी उस छोटे रोबोट को वहां से ले गए, क्योंकि कथित तौर पर उसने एक 70 वर्षीय महिला को चौंका दिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि रोबोट उनका पीछा कर रहा था। महिला रात में करीब 9 बजे एक आवासीय परिसर के बाहर अपना फोन देखने के लिए रुकी थी। जैसे ही पीछे मड़कर देखा तो रोबोट ठीक उनके पीछे खड़ा है। पुलिस ने बताया कि रोबोट सिर्फ रास्ते पर रुका हुआ था और पैदल चलने वालों के हटने का इंतजार कर रहा था। लेकिन रोबोट के अचानक नजर आने की वजह से महिला को डर लग गया।

पुलिस ने हटाया रोबोट


वीडियो में दो पुलिस अधिकारी Unitree G1 ह्यूमनॉइड रोबोट को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने रोबोट को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार नहीं किया गया था, बल्कि उसे वहां से हटाकर उसके ऑपरेटर को सौंप दिया गया। अधिकारियों को रोबोट के ऑपरेटर को चेतावनी भी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर रोबोट का उपयोग करते हुए ज्यादा सावधान रहना चाहिए। दरअसल रोबोट की टेस्टिंग एक एजुकेशन सेंटर द्वारा की जा रही था। यूनिट्री जी1 रोबोट एक कर्मशियल ह्यूमनॉइड रोबोट है जिसकी लंबाई करीब 4 फीट है। इस रोबोट में एडवांस ऑब्स्टेकल अवायडेंस सिस्टम और डेप्थ कैमरे दिए गए हैं। इस रोबोट को प्रमोशनल और एजुकेशन उद्देश्यों के लिए डिजाइन किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Unitree G1, Humanoid Robot, China
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »