Xiaomi 18 Pro में रियर साइड में एक सेकंडरी डिस्प्ले भी आ सकता है
Photo Credit: tradingshenzhen
Xiaomi 17 Pro में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है।
Xiaomi 17 के बाद कंपनी का अगला फ्लैगशिप Xiaomi 18 होगा जिसका Pro वेरिएंट अभी से चर्चा में आ गया है। Xiaomi 18 Pro के अंदर कुछ धांसू फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लीक हुई जानकारी के मुताबिक फोन में कॉम्पेक्ट डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी और 200 मेगापिक्सल तक कैमरा मिल सकता है। यह फोन 200MP के एक नहीं बल्कि दो कैमरा से लैस हो सकता है। इसके अलावा कई और फीचर्स का खुलासा यहां पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Xiaomi 18 Pro कंपनी का अगला फ्लैगशिप होगा जिसे लेकर लीक में कुछ अहम जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Xiaomi 17 Pro (via)की तुलना में फोन के अंदर कैमरा अपग्रेड की बात कही है। फोन के स्पेसिफिकेशंस को बताते हुए कहा है कि फोन में कॉम्पेक्ट स्क्रीन मिलने वाली है जो कि 6.3 इंच की होगी। Xiaomi 17 Pro में जहां 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस था, वहीं Xiaomi 18 Pro में यहां 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 200 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
Xiaomi 18 Pro में रियर साइड में एक सेकंडरी डिस्प्ले भी आ सकता है जो कि कैमरा मॉड्यूल के अंदर होगा। फोन रोचक डिजाइन में पेश हो सकता है। फोन में Qualcomm का लेटेस्ट जेनरेशन का फ्लैगशिप चिपसेट दिया जा सकता है जो कि Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। सीरीज को कंपनी सितंबर में चीन के अंदर पेश कर सकती है।
Xiaomi 18 Pro को कंपनी सीरीज के शुरुआती दौर में लॉन्च कर सकती है। जबकि Xiaomi 18 Ultra को कुछ महीने बाद पेश कर सकती है। फोन में 7000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है। हालांकि डुअल 200MP कैमरा के साथ कंपनी जाहिर तौर पर फोन को नेक्स्ट लेवल अपग्रेड करेगी इसके साथ में कई लुभावने फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। कंपनी का नया फ्लैगशिप मार्केट में नया कंपीटिशन पैदा कर सकेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया