iPhone 18 Pro में 6.3 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है
ये आईफोन iOS 27 पर चलते हैं
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने इस महीने की शुरुआत में iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स को चीन में कस्टमर्स से जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। इन स्मार्टफोन्स ने पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की सेल्स को पीछे छोड़ दिया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज के लिए चीन में लगभग 70 लाख यूनिट्स के प्री-ऑर्डर मिले थे। इन स्मार्टफोन्स की सेल्स के पहले सप्ताह में लगभग 13 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Phone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की सेल्स के पहले सप्ताह की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा है। चीन में iPhone 17 सीरीज के उपलब्ध होने के पहले सप्ताह में सेल्स का यह आंकड़ा लगभग 90 प्रतिशत का है।
एपल ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में भी एंट्री की है। कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज के साथ iPhone Duo को भी लॉन्च किया है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इन आईफोन में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। ये आईफोन iOS 27 पर चलते हैं। भारत में iPhone 18 Pro के 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 1,64,900 रुपये. 512 GB वाले वेरिएंट का 1,89,900 रुपये, 1 TB वाले वेरिएंट का 2,39,900 रुपये और 2 TB वाले वेरिएंट का 3,14,900 का है। इस स्मार्टफोन के लिए Burgundy, Glacier, Silver और Black कलर्स के विकल्प हैं। iPhone 18 Pro Max के 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 1,79,900, 512 GB वाले वेरिएंट का 2,04,900, 1 TB वाले वेरिएंट का 2,54,900 और 2 TB वाले वेरिएंट का 3,29,900 रुपये का है।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 18 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। एपल ने कैमरा कंट्रोल फीचर को बरकरार रखा है, जिससे यूजर्स को शूटिंग के दौरान कैमरा कंट्रोल इस्तेमाल करने और सेटिंग्स एडजस्ट करने का एक अलग विकल्प मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत