अब इस पर 10 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। लैपटॉप में 13.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
Photo Credit: Apple
Apple का MacBook Air, M5 चिप के साथ बड़े डिस्काउंट पर लिस्ट हो गया है।
Apple का MacBook Air M5 चिप के साथ बड़े डिस्काउंट पर लिस्ट हो गया है। अगर आप इस लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं यह बहुत शानदार डील साबित हो सकती है। इसमें 16GB RAM मिलती है और 512GB SSD स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप को कंपनी ने ₹1,49,900 में लॉन्च किया था। अब इस पर 10 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। लैपटॉप में 13.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। मैमोरी चिप महंगाई के चलते एक तरफ जहां डिवाइसेज के दाम आसमान छू रहे हैं, Apple की यह डील बड़ी राहत साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे उठा सकते हैं ऑफर का लाभ।
Apple MacBook Air M5 को Croma पर डिस्काउंटेड प्राइस के साथ लिस्ट किया गया है। MRP Rs 1,49,900 की बजाए इसे ₹1,39,490 में खरीदा जा सकता है। यह इसके सिल्वर कलर वेरिएंट की कीमत है जिसमें 16 जीबी रैम दी गई है और 512 जीबी की SSD स्टोरेज है। लैपटॉप पर कंपनी ने 10,410 रुपये का डिस्काउंट दिया है। या यूं कहें यह एमआरपी से 6.94% सस्ता मिल रहा है।
Apple लैपटॉप को अगर आप EMI पर खरीदना चाहते हैं तो उसका भी विकल्प यहां दिया गया है। Croma ने इसे 7 हजार से भी कम की किश्तों में खरीदने का मौका दिया है। मात्र 6,566 रुपये की मासिक किश्त पर आप इसे घर ले जा सकते हैं। हालांकि, फाइनल ईएमआई प्राइस इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कौन से पेमेंट मोड का इस्तेमाल करते हैं।
MacBook Air M5 सेल के साथ ही कंपनी ने फ्रीबी (Freebie) भी दिए हैं। खरीदारी करते समय आप इसका विकल्प चुन सकते हैं। ऑफर में यूजर को एक Hyphen 4-in-1 Essentials कोम्बो मिलेगा, और वो भी बिल्कुल मुफ्त।
MacBook Air M5 13 इंच मॉडल में 13.6 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2560 x 1664 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट आता है। 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। लैपटॉप में 12MP Center Stage वेबकैम दिया गया है। MacBook Air M5 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका M5 चिपसेट है। रैम की शुरुआत 16GB से होती है। यूजर अपनी आवश्यकता अनुसार रैम, SSD को कस्टमाइज कर सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में N1 वायरलैस चिप मिलती है जिसके साथ Wi-Fi 7 (802.11be), Bluetooth 6, और Thread नेटवर्किंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप में दो Thunderbolt 4 पोर्ट दिए गए हैं। साथ में 3.5mm जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। MacBook Air M5 में 53.8Wh लिथियम पॉलिमर बैटरी मिलती है। यह 18 घंटे तक का स्ट्रीमिंग वीडियो प्लेबैक दे सकती है। साथ में MagSafe 3 मेग्नेटिक चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन