Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन

Photo Credit: Lava

Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • फोन के रियर में भी डिस्प्ले दिया गया है।
  • जरूरी अलर्ट देखने के लिए फोन का मेन डिस्प्ले बार-बार ऑन नहीं करना पड़ता।
  • Lava Virat Curve 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगाया है।
विज्ञापन

Lava Virat Curve 5G की सेल भारत में आज से शुरू होने जा रही है। फोन को कंपनी ने 21 सितंबर को मार्केट में लॉन्च किया था। अब एक हफ्ते के बाद यह सेल पर जा रहा है। फोन की खरीद पर ग्राहक 1000 रुपये की बचत कर सकते हैं। फोन में कई धांसू फीचर्स मिलते हैं। सबसे खास बात इसके अंदर मिलने वाले दो डिस्प्ले हैं। फोन में फ्रंट के अलावा एक डिस्प्ले रियर में भी मिलता है जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी यह दिखाता है। फोन में 6000mAh की विशाल बैटरी है। आइए जानते हैं इस फोन पर मिल रहे सेल ऑफर्स, और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Lava Virat Curve 5G Sale Live in India

Lava Virat Curve 5G की सेल भारत में आज यानी 28 सितंबर से शुरू होने जा रही है। Flipkart Unique प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया गया दो डिस्प्ले वाला फोन 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कीमत इसमें सम्मिलित 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ है जो कि HDFC, ICICI, या SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर लिया जा सकता है। 

Lava Virat Curve 5G EMI Offer

फोन पर EMI ऑफर भी है। इसे प्रति माह 6,845 रुपये की किश्तों पर भी खरीदा जा सकता है। 3 महीने तक की EMI का ऑफर यहां पर दिया गया है। फोन को तीन कलर शेड्स में पेश किया गया है, जिसमें Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate शामिल हैं। 

Lava Virat Curve 5G specifications

Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि फोन का मेन डिस्प्ले है। फोन में Full-HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन के रियर में भी डिस्प्ले दिया गया है। यह एक मिनी डिस्प्ले है, जिसे रियर कैमरा आइलैंड में फिट किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह यूजर को बैटरी स्टेटस, वॉल्यूम लेवल, टाइम, इमोजी, कस्टम टेक्स्ट मैसेज और नोटिफिकेशन आदि दिखाएगा। यानी जरूरी अलर्ट देखने के लिए फोन का मेन डिस्प्ले बार-बार ऑन नहीं करना पड़ेगा।

Lava Virat Curve 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगाया है। चिप के साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। फोन 6GB वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है। 

Lava Virat Curve 5G में रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है जिसमें Sony IMX752 प्राइमरी सेंसर बताया गया है। यह EIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके सपोर्ट में दूसरा कैमरा भी मौजूद है। फोन 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा दिया गया है।  

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए कंपनी ने IP64 रेटिंग भी दी है। इसके साथ ही यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड भी है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.75 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7100
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »