Mobile

Mobile - ख़बरें

  • Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
    Oppo Find X10 Pro Max की Hasselblad-ट्यून्ड कैमरा यूनिट में f/1.5 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, ऑटोफोक्स के साथ 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है।
  • Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    Samsung Galaxy F70 5G में फ्लैटsAMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल होगा। इसके रियर में वर्टिकल तौर पर अरेंज्ड पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है।
  • iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
    इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.6 इंच नेनो टेक्स्चर के साथ प्राइमरी सुपर रेटीना XDR फोल्डिंग डिस्प्ले और 5.4 इंच सुपर रेटीना XDR आउटर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी दोनों स्क्रीन ProMotion टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसमें A20 प्रो चिपसेट है। यह iOS 27.1 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
  • भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LCD टचस्क्रीन HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और एक लाइट सेंसर और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
    Apple ने iPhone 18 Pro को बीते महीने लॉन्च किया था जिसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट सेल में डिस्काउंट के बाद ₹1,59,150 में मिल रहा है, जबकि इसे ₹1,64,900 में लॉन्च किया गया था। वहीं iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,30,900 में उपलब्ध रहा है, जिसे बीते साल ₹1,34,000 में लॉन्च किया गया था।
  • Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Reno X का मुकाबला Apple के iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold से हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
    Google Play पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। OnePlus Ace 7 का मॉडल नंबर - PYF110 और OnePlus Ace 7 Pro का मॉडल नंबर - PMS110 है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इन स्मार्टफोन्स को इस महीने चीन में पेश किया जा सकता है।
  • Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
    एपल को इस स्मार्टफोन की जोरदार डिमांड मिलने का अनुमान है। इस वजह से इसका बड़ा स्टॉक तैयार किया जा सकता है। अगले वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को iPhone 18e के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी का A20 चिपसेट हो सकता है। iPhone 18 में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
  • Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
    Oppo ने हाल ही में भारत में अपना नया फोन Oppo F35 5G लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से हो रही है। Oppo F35 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट मिलता है। वहीं Redmi Note 17 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। और OnePlus Nord CE 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट आता है।
  • Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
    Tecno Spark 50S 5G को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। देश में इस सीरीज में यह दूसरा मॉडल होगा। हाल ही में Tecno Spark 50 5G को लॉन्च किया गया था। Tecno Spark 50S 5G को Breeze Blue और Burgundy Red कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के लगभग समान दिख रहा है।
  • REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
    REDMAGIC 12 Pro+ आज चीनी बाजार में लॉन्च हो गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8400mAh की बैटरी से लैस किया गया है। 12 Pro+ की शुरुआती कीमत 6999 yuan (लगभग 99,395) है।
  • iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
    iQOO Pad Pro 8.8 में 8.8 इंच OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस टैबलेट में 9,020 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें एक्टिव कूलिंग फैन के साथ Ice Dome क्वाड-कूलिंग सिस्टम होगा। इस कूलिंग सिस्टम में 23,253 mm sq का कुल हीट डिसिपेशन एरिया है और यह तीन इंटेलिजेंट फैन स्पीड सेटिंग्स को सपोर्ट करता है।
  • Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
    Nothing के सीईओ और को-फाउंडर कार्ल पेई ने Apple के iPhone Duo को पैसों की बर्बादी बताया है। उनका कहना है कि इतनी ज्यादा कीमत होने के बावजूद भी इस आईफोन में टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया गया। इसके अलावा इसमें फेस-आईडी जैसा बेसिक सिक्योरिटी फीचर भी नहीं है जो कि आमतौर पर स्मार्टफोन्स में होता है। फोन के इंटरनल सेल्फी कैमरा को भी पेई ने ज्यादा खास नहीं बताया।
  • सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Apple iPhone 16 पर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 76,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस कीमत पर 750 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी उपलब्ध है। SBI Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,250 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 3,812 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। फोन में Apple A18 चिपसेट, 48MP कैमरा और 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ No Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Nothing Phone (4a) पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Phone (4a) का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹36,999 में लिस्ट किया गया है। सेल में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट पर ₹4700 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत कम होकर ₹32,299 हो जाएगी।

Mobile - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »