HONOR ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन HONOR Magic9 लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: HONOR
HONOR Magic9 में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।
HONOR ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन HONOR Magic9 लॉन्च कर दिया है। यह फोन 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल सेकेंड्री कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69/IP69K रेटिंग के साथ आता है। आइए HONOR Magic9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
HONOR Magic9 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,999 yuan (लगभग ₹71,475), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 yuan (लगभग ₹78,625), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 yuan (लगभग ₹85,775) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 yuan (लगभग₹1,00,070) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है।
HONOR Magic9 में 6.37 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1236×2664 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर 5th Generation Snapdragon 8 Ultra Mobile चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 12GB / 16GB और 256GB / 512GB / 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड MagicOS 11 ऑपरेटिंगि सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69/IP69K रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Magic9 के रियर में f/1.9 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.6 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 55 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 151.00 मिमी, चौड़ाई 72.28 मिमी, मोटाई 8.49 मिमी और वजन 209 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं