Iphone 18 Pro

Iphone 18 Pro - ख़बरें

  • कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
    Motorola Signature 27 ने DXOMARK के ग्लोबल कैमरा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। फोन को कुल 173 पॉइंट्स मिले हैं, जबकि Apple iPhone 18 Pro को 172 पॉइंट्स मिले। इस रैंकिंग में Huawei Pura 80 Ultra 175 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। DXOMARK ने Motorola के कैमरे को Gold Label भी दिया है। टेस्ट के मुताबिक, फोन पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, स्किन टोन, 3x Optical Zoom और लो-लाइट तस्वीरों में अच्छा प्रदर्शन करता है। हालांकि, कम रोशनी में मूव करते हुए सब्जेक्ट की फोटो और वीडियो में कुछ कमियां भी सामने आई हैं।
  • Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
    Oukitel ने मार्केट में अपना लेटेस्ट फोन Oukitel C18 लॉन्च किया है जो देखने में iPhone जैसा लगता है। इसका रियर पैनल डिजाइन कुछ iPhone 18 Pro की तरह डिजाइन किया गया है। फोन कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह 5000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। फोन में रियर साइड में AI कैमरा दिया गया है। यह फोन वजन में हल्का है और वर्चुअल रैम की मदद से 16GB तक मैमोरी सपोर्ट कर लेता है।
  • Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
    अगर आप iPhone 18 Pro खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart Big Bang Diwali Utsav में जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।18 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,64,900 में उपलब्ध लिस्टेड है। दिवाली सेल में SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹6,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,58,900 हो जाएगी।
  • Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
    Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 में iPhone 18 Pro Max पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। 18 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,79,900 में मिल रहा है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹6,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,73,9000 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज में पुराना फोन देने पर ₹76,200 तक कीमत कम हो सकती है।
  • ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
    भारत में बीते महीने iPhone 18 Pro लॉन्च हुआ था, लेकिन अगर आप ज्यादा कीमत होने की वजह से लेटेस्ट आईफोन को नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके पास बीते साल आए iPhone 17 Pro को सस्ते दामों में खरीदने का मौका है। क्रोमा पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट से अच्छी खासी बचत हो रही है।
  • Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
    Oppo Find X10 Pro Max का मुकाबला भारत में iPhone 18 Pro Max और Vivo X300 Ultra से हो रहा है। Oppo Find X10 Pro Max के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,99,999 है। iPhone 18 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900 है। और Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,59,999 है।
  • भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
    भारत में पिछले फाइनेंशियल ईयर में एपल का ऑपरेशंस से रेवन्यू 1,03,853 करोड़ रुपये का रहा है। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung का पिछले फाइनेंशियल ईयर में स्मार्टफोन्स से रेवेन्यू लगभग 1.4 प्रतिशत घटकर लगभग 81,472 करोड़ रुपये का है।
  • iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
    Apple ने iPhone 18 Pro को बीते महीने लॉन्च किया था जिसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट सेल में डिस्काउंट के बाद ₹1,59,150 में मिल रहा है, जबकि इसे ₹1,64,900 में लॉन्च किया गया था। वहीं iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,30,900 में उपलब्ध रहा है, जिसे बीते साल ₹1,34,000 में लॉन्च किया गया था।
  • Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
    एपल को इस स्मार्टफोन की जोरदार डिमांड मिलने का अनुमान है। इस वजह से इसका बड़ा स्टॉक तैयार किया जा सकता है। अगले वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को iPhone 18e के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी का A20 चिपसेट हो सकता है। iPhone 18 में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
  • अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
    iPhone 18 Pro के Burgundy कलर में बदलाव की शिकायत Reddit पर सामने आई है। एक यूजर के मुताबिक, 19 सितंबर को फोन खरीदने के कुछ हफ्तों बाद इसका रंग पहले से ज्यादा लाल दिखाई देने लगा। यूजर ने फोन की तस्वीरें शेयर करने के साथ Apple Store में भी शिकायत की। Reddit पर दूसरे लोगों ने फोन के केस, Hydrogen Peroxide वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट्स और केमिकल रिएक्शन को रंग बदलने की संभावित वजह बताया। कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना iPhone 17 Pro के Cosmic Orange कलर से जुड़ी शिकायतों से भी की। हालांकि, रंग बदलने की असली वजह की पुष्टि नहीं हुई है।
  • ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
    फेस्टिव सीजन के मौके पर क्रोमा पर iPhone 17 Pro पर तगड़ा ऑफर आया है। यह आईफोन अपनी लॉन्च कीमत से लगभग ₹13,000 सस्ता मिल रहा है। इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
    iPhone Air 2 की थिकनेस लगभग 5.2 mm की हो सकती है। यह iPhone Air की तुलना में 0.4 mm की कमी है। आमतौर पर कम थिकनेस वाले स्मार्टफोन्स में कम कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाती है। हालांकि, एपल इस स्मार्टफोन के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी पर कार्य कर रही है। iPhone Air 2 में लगभग 3,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। iPhone Air में 3,149 mAh की बैटरी थी।
  • Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
    अगर आप iPhone 17 Pro Max खरीदने का सोच रहे हैं तो Croma फेस्टिवल सीजन में धांसू ऑफर प्रदान कर रहा है। iPhone 17 Pro Max सितंबर, 2025 में ₹1,49,900 में लॉन्च किया गया था। अब यह आईफोन बैंक ऑफर के बाद ₹1,32,991 में उपलब्ध हो रहा है। लॉन्च कीमत की तुलना में इस आईफोन पर करीबन ₹16,909 की बचत हो रही है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
    iPhone 17 Pro को Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। यह आईफोन बीते साल ₹1,34,900 में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब डिस्काउंट के साथ करीबन ₹10,000 सस्ता मिल रहा है। इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
    Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च करने के बाद iPhone 17 को महंगा कर दिया है। अब फेस्टिव सीजन के मौके पर शुरू होने वाली Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 पर भारी डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद ग्राहकों को करीबन ₹19 हजार से ज्यादा की बचत होगी। iPhone 17 में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Iphone 18 Pro - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »