• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स

Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स

ये आईफोन iOS 27 पर चलते हैं

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल हैं
  • इन स्मार्टफोन्स को चीन में कस्टमर्स से जोरदार रिस्पॉन्स मिला है
  • एपल ने iPhone 18 Pro सीरीज के साथ iPhone Duo को भी लॉन्च किया है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने इस महीने की शुरुआत में iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स को चीन में कस्टमर्स से जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। इन स्मार्टफोन्स ने पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की सेल्स को पीछे छोड़ दिया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज के लिए चीन में लगभग 70 लाख यूनिट्स के प्री-ऑर्डर मिले थे। इन स्मार्टफोन्स की सेल्स के पहले सप्ताह में लगभग 13 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Phone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की सेल्स के पहले सप्ताह की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा है। चीन में iPhone 17 सीरीज के उपलब्ध होने के पहले सप्ताह में सेल्स का यह आंकड़ा लगभग 90 प्रतिशत का है। 

एपल ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में भी एंट्री की है। कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज के साथ iPhone Duo को भी लॉन्च किया है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले 1,600 निट्स  की पीक ब्राइटनेस और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इन आईफोन में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। ये आईफोन iOS 27 पर चलते हैं। भारत में iPhone 18 Pro के 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 1,64,900 रुपये. 512 GB वाले वेरिएंट का 1,89,900 रुपये, 1 TB वाले वेरिएंट का 2,39,900 रुपये और 2 TB वाले वेरिएंट का 3,14,900 का है। इस स्मार्टफोन के लिए Burgundy, Glacier, Silver और Black कलर्स के विकल्प हैं। iPhone 18 Pro Max के 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 1,79,900,  512 GB वाले वेरिएंट का 2,04,900, 1 TB वाले वेरिएंट का 2,54,900 और 2 TB वाले वेरिएंट का 3,29,900 रुपये का है। 

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 18 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। एपल ने कैमरा कंट्रोल फीचर को बरकरार रखा है, जिससे यूजर्स को शूटिंग के दौरान कैमरा कंट्रोल इस्तेमाल करने और सेटिंग्स एडजस्ट करने का एक अलग विकल्प मिलता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »