Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

इस स्मार्टफोन सीरीज में फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। Oppo F35 Pro 5G में 4K तक पर वीडियो को रिकॉर्ड करने की कैपेबिलिटी होगी

Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

Photo Credit: Oppo

इन स्मार्टफोन्स में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी

ख़ास बातें
  • भारत में Oppo F35 सीरीज को 5 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस सीरीज में दो मॉडल - Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G शामिल होंगे
  • इन स्मार्टफोन्स में फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई सीरीज को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Oppo F35 सीरीज के डिजाइन और कैमरा यूनिट के बारे में जानकारी दी है। इस सीरीज में दो मॉडल - Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। 

Oppo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि भारत में Oppo F35 सीरीज को 5 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के बेस मॉडल के लिए कलर्स के विकल्पों में व्हाइट और Oppo F35 Pro 5G के लिए ऑरेंज कलर शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स का अलग डिजाइन है। Oppo F35 5G में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें डुअल कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। Oppo F35 Pro 5G में फ्लैट पैनल के साथ रेक्टैंगुलर कैमरा यूनिट दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज में फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। Oppo F35 Pro 5G में 4K तक पर वीडियो को रिकॉर्ड करने की कैपेबिलिटी होगी। इन स्मार्टफोन्स के चिपसेट और अन्य डिटेल्स की अगले कुछ दिनों में जानकारी दी जा सकती है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि इस सीरीज के बेस मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6360 और Oppo F35 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7360 Max हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन्स में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। 

Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और Oppo F35 Pro 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है  इन स्मार्टफोन्स में 10,000 mAh तक की बैटरी हो सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »