Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले

Oppo Reno 16T को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में 200MP ट्रिपल कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 8550 Super चिपसेट और 6700mAh बैटरी दी गई है।

Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 16T में 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी का कॉम्बो

ख़ास बातें
  • 200MP मेन कैमरा और 50MP टेलीफोटो सेंसर से लैस
  • 6700mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  • 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 8550 Super चिपसेट
विज्ञापन

Oppo ने चीन में अपना नया Reno 16T स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में कैमरा और बैटरी के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन पर खास फोकस किया है। फोन में 6.32 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट मिलता है। इसके अलावा फोन में 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। पावर के लिए इसमें 6700mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Oppo Reno 16T में 6.32 इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2640×1216 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है और इसकी पिक्सल डेंसिटी 460 PPI है। स्क्रीन की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स है। फोन में 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए Oppo Reno 16T में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X/LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

फोन में कंपनी ने बाईं तरफ एक AI Plus Key भी दिया है, जिसका इस्तेमाल Mind Space को एक्सेस करने के लिए किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC, USB Type-C और डुअल नैनो SIM का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा की बात करें तो Oppo Reno 16T में पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा OIS के साथ मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 116 डिग्री है। तीसरा कैमरा 50MP का टेलीफोटो सेंसर है, इसमें भी OIS मिलता है। फोन में 3.5x तक ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलता है।

Oppo Reno 16T में 6700mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC और 80W UFCS फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट रखा गया है। फोन की मोटाई 8.36mm है और वजन कलर के हिसाब से अधिकतम 191 ग्राम तक है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन को IP68 और IP69K लेवल की डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस दी गई है।

Oppo Reno 16T के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन यानी करीब ₹53 हजार रखी गई है। इसका एक 16GB + 512GB वेरिएंट भी आता है। फोन को Heartbeat, Galaxy Purple और Moonlight Black कलर में पेश किया गया है। फिलहाल Oppo ने Reno 16T को चीन में लॉन्च किया है और भारत में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »