Iphone

Iphone - ख़बरें

  • दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
    दिवाली के फेस्टिव सीजन के दौरान देश में स्मार्टफोन के ऑफलाइन रिटेल मार्केट में सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट हुई है। हालांकि, रिटेल स्टोर्स पर धनतेरस से दिवाली के एक दिन बाद तक कस्टमर्स का फुटफॉल अधिक रहा है। दिवाली से पिछले सप्ताह में डिमांड कमजोर थी। इसका बड़ा कारण फेस्टिव डिस्काउंट के अनुमान की वजह से कस्टमर्स का खरीदारी को टालना था।
  • BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
    KRAFTON India ने BGMI Air के लिए iPhone और iPad यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अब iOS यूजर्स Apple App Store पर जाकर गेम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था। BGMI Air भारत में 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगा। इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB बताया गया है। यह गेम कम स्टोरेज और बेहतर परफॉर्मेंस वाले अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसे सामान्य BGMI से अलग ऐप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
    दिवाली के मौके पर क्रोमा पर शुरू हुई सेल में iPhone 17 Pro Max पर डील मिल रही है। 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट क्रोमा पर ₹1,35,990 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर में AU Bank  क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,29,190 हो जाएगी।
  • iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
    iPhone 13 Mini के लॉन्च के बाद Apple का कॉम्पेक्ट साइज का फोन फिर से लौट सकता है। काफी सालों बाद एपल अपना छोटू फोन मार्केट में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि यह नए फॉर्म फैक्टर पर डेवलप किया जाएगा जिसमें वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो देखने को मिल सकता है।
  • Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
    Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च एक तरह से कंपनी मॉनिकर के माध्यम से कंफर्म कर दिया है। फोन दिसंबर के आसपास लॉन्च हो सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के अंदर 12GB रैम कंफर्म हो चुकी है। यह Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। अफवाह है कि फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। फोन की मोटाई 5.8mm बताई जा रही है।
  • iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
    iPhone 18 की बैटरी कैपिसिटी 4430mAh बताई जा रही है। यह iPhone 17 से ज्यादा है जिसमें 3671mAh कैपिसिटी बताई जाती है। नए मॉडल की कैपिसिटी पुराने से 20% ज्यादा कही जा रही है। फोन में दो रियर कैमरा का खुलासा हुआ है।
  • iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
    iPhone 13 Mini याद है? Enough नामक कंपनी ने इसी साइज का एक नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 5.3 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले दिया गया है जैसा कि iPhone 13 Mini में भी मिलता है जो 5.4 इंच का डिस्प्ले है। MediaTek Dimensity 7500 चिप से लैस यह फोन 8GB रैम के साथ आता है। इसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है।
  • कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
    Motorola Signature 27 ने DXOMARK के ग्लोबल कैमरा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। फोन को कुल 173 पॉइंट्स मिले हैं, जबकि Apple iPhone 18 Pro को 172 पॉइंट्स मिले। इस रैंकिंग में Huawei Pura 80 Ultra 175 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। DXOMARK ने Motorola के कैमरे को Gold Label भी दिया है। टेस्ट के मुताबिक, फोन पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, स्किन टोन, 3x Optical Zoom और लो-लाइट तस्वीरों में अच्छा प्रदर्शन करता है। हालांकि, कम रोशनी में मूव करते हुए सब्जेक्ट की फोटो और वीडियो में कुछ कमियां भी सामने आई हैं।
  • न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
    Portronics ने भारत में अपना नया 3-in-1 Magnetic Wireless Charger Zyron लॉन्च किया है। यह चार्जर 25W तक Qi2-सर्टिफाइड मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट करता है और खास तौर पर iPhone यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें Magnetic Charging Pad के साथ AC Vent Mount और अलग से डेस्क स्टैंड अटैचमेंट मिलता है। यूजर इसे कार में लगाने के अलावा घर या ऑफिस में डेस्क पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह iPhone 12 से iPhone 17 Series तक के मॉडल्स के साथ कंपैटिबल है। Portronics Zyron की MRP 3,499 रुपये है, लेकिन इसे फिलहाल 1,549 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
    Oukitel ने मार्केट में अपना लेटेस्ट फोन Oukitel C18 लॉन्च किया है जो देखने में iPhone जैसा लगता है। इसका रियर पैनल डिजाइन कुछ iPhone 18 Pro की तरह डिजाइन किया गया है। फोन कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह 5000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। फोन में रियर साइड में AI कैमरा दिया गया है। यह फोन वजन में हल्का है और वर्चुअल रैम की मदद से 16GB तक मैमोरी सपोर्ट कर लेता है।
  • ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
    दिवाली सेल में रिलायंस डिजिटल पर iPhone Air पर डिस्काउंट मिल रहा है। iPhone Air (256GB)₹94,999 में मिल रहा है। बैंक ऑफर में IndusInd Bank क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹85,499 हो जाएगी।
  • Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
    iPhone में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल का A20 चिपसेट दिया जा सकता है। iPhone 18 में कंपनी का स्टैंडर्ड Dynamic Island डिजाइन बरकरार रखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ कम प्राइस वाले iPhone 18e और iPhone Air 2 को भी लॉन्च किया जा सकता है।
  • iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
    Apple ने सितंबर की तिमाही में आईफोन की जबरदस्त डिमांड के साथ भारत समेत ग्लोबल बाजार में अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू किया। बीते साल के मुकाबले में 12 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 114.48 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू हुआ। वहीं इस दौरान 11.63 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 30.7 बिलियन डॉलर का नेट प्रॉफिट हुआ।
  • iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
    iPhone 16 पर Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फोन आमतौर पर ₹89,900 में आता है लेकिन ई-कॉमर्स सेल में फोन को Amazon ने 14% डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया है। फोन पर करीबन 13 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया गया है जो कि MRP से सीधा डिस्काउंट है।
  • iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
    Flipkart Big Bang Diwali Sale में iPhone 15 से लेकर iPhone 16 और iPhone 17 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 15 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹69,999 में लिस्ट है। वहीं iPhone 16 (128GB) फ्लिपकार्ट पर ₹69,999 में लिस्ट किया गया है। जबकि iPhone 17 का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹91,999 में उपलब्ध हो रहा है।

Iphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »