Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास

Ai+ ने आज भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Ai+ Nova LapTab लॉन्च कर दिया है।

Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास

Photo Credit: Ai+

Ai+ Nova LapTab में 13.2 इंच की 2.4K डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Ai+ Nova LapTab में 13.2 इंच की 2.4K डिस्प्ले दी गई है।
  • Ai+ Nova LapTab में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Ai+ Nova LapTab में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Ai+ ने आज भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Ai+ Nova LapTab लॉन्च कर दिया है। इस 2 इन 1 डिवाइस में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस LapTab में 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह टैबलेट ऑक्टा कोर T760 प्रोसेसर के साथ आता है। यहां हम आपको Ai+ Nova LapTab के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस समेत कीमत और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Ai+ Nova LapTab Price

Ai+ Nova LapTab के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 (बैंक ऑफर के साथ) है। यह टैबलेट बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। यह डिवाइस टील ग्रीन और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस डिवाइस की बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।

Ai+ Nova LapTab Features & Specifications

Ai+ Nova LapTab में 13.2 इंच की 2.4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1600 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट, 3:2 प्रोडक्टिविटी रेशियो और 450 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यब लैपटॉप स्टाइलश इनपुट और एक अटैचेबल फिजिकल कीबोर्ड एक्सेसरीज दोनों का सपोर्ट करता है। यह टैपटॉप एक हाइब्रिड 2 इन 1 डिवाइस है जो कि प्रोडक्टिविटी और मीडिया कंजम्पशन के लिए डिजाइन किया गया है। इस लैपटॉप में ऑक्टा कोर MediaTek MT8755 चिपसेट के साथ दिया गया है जो कि 2.5GHz पर काम करता है। इसमें 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova LapTab के रियर में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह टैबलेट 5G सपोर्ट के साथ कई कनेक्टिविटी फीचर्स का सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में क्वाड स्पीकर ऑडियो सेटअप दिया गया है। इस टैबलेट में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ai
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »