Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग

यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 दमदार चिप से लैस होकर आता है। फोन में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।

Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग

Photo Credit: Honor

Honor Magic 9 Super Edition में 6.81-इंच बड़ा OLED डिस्प्ले है। यह फ्लैट डिस्प्ले पैनल है जो बेहद पतले 1.03mm बेजल्स के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • Magic 9 Super Edition में 200-मेगापिक्सल का Samsung S5KHP5 मेन कैमरा है।
  • फोन 4K रिजॉल्यूशन पर 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
  • धूल और पानी का बचाव IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के भरोसे है।
विज्ञापन

Honor Magic 9 Super Edition को कंपनी ने Honor Magic 9 सीरीज के खास स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो कि 11,000mAh की है। फोन में 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ रियर में तीन कैमरा मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 दमदार चिप से लैस होकर आता है। फोन में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। इसी के साथ सिक्योरिटी और ड्यूरेबिलिटी का भी पूरा ध्यान रखा है। आइए जानते हैं Honor Magic 9 Super Edition की कीमत, फीचर्स डिटेल में। 

Honor Magic 9 Super Edition Price

Honor Magic 9 Super Edition तीन वेरिएंट्स में आता है जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, और 16GB+512GB मॉडल्स शामिल किए गए हैं। शुरुआती वेरिएंट 12GB+256GB के साथ 4,499 युआन (लगभग 64,300 रुपये) में पेश किया गया है। जबकि टॉप वेरिएंट 16GB+512GB में 5,499 युआन (78,500 रुपये) की कीमत के साथ आता है। अधिकारिक वेबसाइट से फोन को खरीदा जा सकता है। 

Honor Magic 9 Super Edition Features

Honor Magic 9 Super Edition में 6.81-इंच बड़ा OLED डिस्प्ले है। यह फ्लैट डिस्प्ले पैनल है जो बेहद पतले 1.03mm बेजल्स के साथ आता है। इसमें 2788 x 1280 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें DCI-P3 कलर गेमट कवरेज के साथ 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है। फोन ग्लोबल पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक और लोकल पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक सपोर्ट कर लेता है। इसमें 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 1-निट मिनिमम ब्राइटनेस भी मिल जाती है जिससे आंखों पर तनाव कम से कम पड़ता है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 95.5% है। 

Honor Magic 9 Super Edition में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट की पावर है। फोन 16GB तक रैम, और 512GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। यह Android 17 पर आधारित MagicOS 11 पर रन करता है। Magic 9 Super Edition में 11,000mAh की बड़ी बैटरी है। साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

कैमरा पर नजर डालें तो Magic 9 Super Edition में 200-मेगापिक्सल का Samsung S5KHP5 मेन कैमरा है। यह 1/1.55-इंच सेंसर से लैस है। जबकि f/1.9 अपर्चर है। OIS सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। इसके साथ में 50MP का टेलीफोटो कैमरा है जिसमें Sony LYTIA 500 लेंस मौजूद है। यह कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और OIS को सपोर्ट करता है। तीसरा सेंसर ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट की ओर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन 4K रिजॉल्यूशन पर 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस देखें तो इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल, और डुअल सिम का सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए  इसमें ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है। साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर लगे हैं। धूल और पानी का बचाव IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के भरोसे है। डिवाइस डाइमेंशन 161.78 x 76.72 x 8.1mm हैं और वजन लगभग 227 ग्राम है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »