इस कंपनी की फैक्टरी बेंगलुरु में है। इस कंपनी मैन्युफैक्चरिंग की वार्षिक कैपेसिटी को लगभग एक लाख यूनिट्स की है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के कई पार्ट्स की भी मैन्युफैक्चरिंग करती है
इस कंपनी की फैक्टरी बेंगलुरु में है
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मेकर Oben Electric ने 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। Oben Electric की फैक्टरी बेंगलुरु में है। इस कंपनी मैन्युफैक्चरिंग की वार्षिक कैपेसिटी को लगभग एक लाख यूनिट्स की है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के कई पार्ट्स की भी मैन्युफैक्चरिंग करती है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Oben Electric की Rorr Evo को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए कंपनी को 25,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग में Rorr Evo की बड़ी हिस्सेदारी है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी भी शुरू हो गई है। Oben Electric के पास 18 राज्यों और 90 से अधिक शहरों में 150 से अधिक शोरूम और सर्विस सेंटर हैं। इस फाइनेंशियल ईयर के अंत तक कंपनी की योजना 200 नए शोरूम खोलने की है।
Oben Electric की CEO, Madhumita Agrawal ने कहा, "हमने इस विश्वास के साथ शुरुआत की थी कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। Rorr Evo की मजबूत डिमांड से यह विश्वास सही साबित हुआ है। हमारा फोकस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को अधिक लोगों, अधिक शहरों तक ले जाने और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के मार्केट में ज्यादा हिस्सेदारी हासिल करने पर है।"
इस कंपनी की एंट्री लेवल की Rorr EZ में 2.6 kWh, 3.4 kWh और 4.4 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 2.6 kWh के बैटरी पैक वाला बेस वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 110 किलोमीटर की रेंज देता है। इसे लगभग 45 मिनटों में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। इसके 3.4 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 140 किलोमीटर की है। इसे चार्ज करने में 1.30 घंटे लगते हैं। Rorr EZ के 4.4 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 175 किलोमीटर की है। इसे पूरी तरह चार्ज करने में लगभग दो घंटे लगते हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट्स की टॉप स्पीड लगभग 95 kmph की है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph तक पहुंच सकती है। Rorr EZ Sigma की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 175 किलोमीटर की है। यह केवल 3.3 सेकेंड्स में 0-40 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसमें 5 इंच का TFT डिस्प्ले नेविगेशन और अन्य फीचर्स के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत