Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग

Magic 9 Pro Max फोन Android का पहला स्क्वेयर 55MP सेंसर लेकर आता है। इसकी खासियत बताई गई है कि आप फोन को घुमाए बिना ही फ्रंट कैमरे से 1:1, 16:9 या 9:16 में वीडियो शूट कर सकते हैं।

Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग

Photo Credit: Honor

Honor Magic 9 Pro Max में फोन में 6.8 इंच बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • पैनल पर 5600 लेयर सिलिकॉन नाइट्राइड कोटिंग मिलती है।
  • इससे फोन 15 गुना ज्यादा स्क्रैच रसिस्टेंट हो जाता है।
  • यह 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
विज्ञापन

Honor Magic 9 Pro Max लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। Honor Magic 9 सीरीज का यह हाई एंड वेरिएंट है। फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 8800mAh की भारी कैपिसिटी वाली बैटरी लगी है जिसके साथ में कंपनी ने 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। फोन में कंपनी ने जबरदस्त ड्यूरेबिलिटी दी है। यह हाई लेवल के स्क्रैच और ड्रॉप रसिस्टेंस को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें IP68, IP69, IP69K रेटिंग भी दी गई है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Honor Magic 9 Pro Max Price

Honor Magic 9 Pro Max को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। फोन की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के साथ 6499 युआन (लगभग 93,000 रुपये) से शुरू होती है। फोन के लिए 16GB रैम वेरिएंट भी उतारा गया है। टॉप मॉडल 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 8499 युआन (लगभग 1,21,000 रुपये) है। फोन को कंपनी ने तीन रंगों में पेश किया है जिसमें Moss Green, Silver, और Shadow Black कलर वेरिएंट्स शामिल हैं। अधिकारिक वेबसाइट से फोन को खरीदा जा सकेगा। 

Honor Magic 9 Pro Max Features, Specifications

Honor Magic 9 Pro Max में फोन में 6.8 इंच बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में 1Hz-120Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है। 4320Hz PWM डिमिंग इसमें दी गई है। कंपनी ने बताया है कि पैनल पर 5600 लेयर सिलिकॉन नाइट्राइड कोटिंग मिलती है। इसकी मदद से फोन 15 गुना ज्यादा स्क्रैच रसिस्टेंट हो जाता है। साथ ही 25 गुना ज्यादा ड्रॉप रसिस्टेंस इसमें पैदा हो जाता है। 

Magic 9 Pro Max में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट लगा है। यह 2nm चिप है जिसे 5GHz पर क्लॉक किया गया है। कैमरा की बात करें तो फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलता है। यह भी कोई साधारण कैमरा नहीं है। यह 200MP का ARRI गिम्बल-लेवल कैमरा है, जिसमें 1/1.28 इंच का बड़ा सेंसर लगा है। यह f/1.57 अपर्चर के साथ है और CIPA 8.0 इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। फोन के हिलने पर भी शॉट्स को स्टेबल रखने के लिए 3 डिग्री तक गिम्बल-लेवल स्टेबलाइजेशन को यह सपोर्ट करता है। Honor का कहना है कि सेटअप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी स्टेबलाइजेशन को नेक्स्ट लेवल तक लेकर जाता है। 

इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें कंपनी की खुद की बनाई हुई Honor Drive H1 इमेजिंग चिप लगी है। यह इमेज नॉइज को कम करती है और डिटेल क्वालिटी के साथ फोटो कैप्चर करता है। फोन में तीसरा कैमरा इसका 50MP f/2.0 अपर्चर वाला अल्ट्रावाइड कैमरा है। यह 3D डेप्थ सेंसिंग भी कर सकता है। 

पहला 55MP फ्रंट कैमरा सेंसर

एक हाइलाइट इसका फ्रंट कैमरा भी है। यह Android का पहला स्क्वेयर 55MP सेंसर लेकर आता है। इसकी खासियत बताई गई है कि आप फोन को घुमाए बिना ही फ्रंट कैमरे से 1:1, 16:9 या 9:16 में वीडियो शूट कर सकते हैं।

फोन में 8800mAh की विशाल बैटरी लगी है। 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट इसमें दिया गया है। इसके साथ ही यह 80W वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »