• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Oppo F33 5G पर 10% बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर के बाद फोन ₹31,499 के इफेक्टिव प्राइस में खरीदा जा सकता है।

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G

Photo Credit: Oppo

Amazon Great Indian Festival Sale में Oppo F33 5G पर मिल रहा 10% बैंक डिस्काउंट

ख़ास बातें
  • Oppo F33 5G पर मिल रहा 10% बैंक डिस्काउंट
  • 7000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस है फोन
  • ऑफर के बाद ₹31,499 से शुरू होती है इफेक्टिव कीमत
विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 के दौरान Oppo F33 5G स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। फोन को 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट जैसे फीचर्स के साथ अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसके बाद जून में में इसकी कीमत में बढ़ोतरी भी हुई। अब, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में इसे बैंक ऑफर के साथ कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन को परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स को टारगेट करता है।

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Smartphone Deal

Oppo F33 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट का लिस्टेड प्राइस 34,999 रुपये है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट 36,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, यदि ग्राहक किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं, तो वेरिएंट के हिसाब फ्लैट 10% डिस्काउंट मिल सकता है। जिससे इन तीनों वेरिएंट्स की इफेक्टिव कीमत क्रमश: 31,499 रुपये, 33,298 रुपये और 35,999 रुपये हो जाती है। फोन को No Cost EMI पर खरीदने के ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।

Oppo F33 5G Specifications

Oppo F33 5G में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन की मोटाई 8mm है और इसका वजन करीब 189 ग्राम है। डिवाइस MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU, 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 बेस्ड है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo F33 5G में डुअल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का OV50D40 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी के मामले में यह फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »