Vivo V40 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP का वाइड लेंस है।
Photo Credit: Vivo
Vivo V40 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया
Vivo V40 Pro फोन कंपनी का बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन रहा है। फोन अब डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट हो गया है। Vivo V40 Pro को देश की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय से ही यह फोन काफी पॉपुलर रहा है। Vivo V40 Pro में धांसू फीचर्स देखने को मिलते हैं। आमतौर पर फोन की कीमत 50 हजार रुपये के करीब रहती है लेकिन Vivo V40 Pro अब Flipkart सेल में र धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 5500mAh बैटरी है। आइए विस्तार से Vivo V40 Pro बेस्ट डील के बारे में जानते हैं।
Vivo V40 Pro को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 54,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 9% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 49,885 रुपये रह जाती है। यानी 5000 रुपये का सीधा डिस्काउंट यहां MRP पर दिया जा रहा है।
Vivo V40 Pro को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर लगभग 2500 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी आप यहां पर एमआरपी से इसे 7,500 रुपये तक सस्ते में पा सकते हैं। जबकि लॉन्च प्राइस से यह 2500 रुपये सस्ते में मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिए Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo V40 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ सपोर्ट के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्प्ले में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी स्टोरेज है। Vivo V40 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP का वाइड लेंस है। एक 50MP का टेलिफोटो लेंस भी दिया गया है, जो कि 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है।
Vivo V40 Pro में 5500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 80W की वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 192 ग्राम फोन का वजन है। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर फोन में दिया गया है। इसे आईपी68 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि फोन पानी और धूल से होने वाले नुकसानों को झेल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!