भारत में शाओमी की यूनिट ने हाल ही में एक स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की जानकारी दी थी। यह Xiaomi 18 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 का इस्तेमाल किया गया है
हाल ही में इस सीरीज के दो स्मार्टफोन्स को चीन में पेश किया गया है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max को चीन में पेश किया था। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 18 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। Xiaomi 18 में 6.4 इंच फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में शाओमी का M11 पैनल इस्तेमाल किया जा सकता है। Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max में समान पैनल दिया गया है। आगामी स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है।
Xiaomi 18 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x जूम के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 मिल सकता है। Xiaomi 18 में 7,200 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन को दिसंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में शाओमी की यूनिट ने हाल ही में एक स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की जानकारी दी थी। यह Xiaomi 18 Pro हो सकता है। पिछले वर्ष Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को चीन में एक्सक्लूसिव तौर पर पेश किया गया था। भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च किया गया था। शाओमी ने भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है।
इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले (1,120 x 2,436 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 2.7 इंच AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi 18 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन