Apple के अफोर्डेबल स्मार्टफोन SE 4 में हो सकता है डायनैमिक आइलैंड, 8 GB का RAM

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल को iPhone SE 4 से स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में अपनी स्थिति मजबूत करने में आसानी हो सकती है

Apple के अफोर्डेबल स्मार्टफोन SE 4 में हो सकता है डायनैमिक आइलैंड, 8 GB का RAM

इसमें Apple Intelligence फीचर्स मिल सकते हैं

ख़ास बातें
  • यह लगभग तीन वर्ष पहले लाए गए iPhone SE की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में 'डायनैमिक आइलैंड' दिया जा सकता है
  • iPhone SE 4 में Apple Intelligence फीचर्स मिल सकते हैं
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की कम प्राइस वाला iPhone SE 4 लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन में 'डायनैमिक आइलैंड' दिया जा सकता है। यह लगभग तीन वर्ष पहले लाए गए iPhone SE की जगह लेगा। इसमें A17 Pro चिप दिया जा सकता है। 

टिप्सटर Evan Blass ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि iPhone SE 4 में डायनैमिक आइलैंड हो सकता है। यह स्क्रीन के ऊपर ओवल के आकार का एक स्पेस होता है जो अलर्ट्स और नोटिफिकेशंस को दिखाता है। यह डायनैमिक आइलैंड आईफोन 16 सीरीज के समान हो सकता है। Bloomberg के एनालिस्ट, Mark Gurman का कहना है कि iPhone SE 4 में Apple Intelligence फीचर्स मिल सकते हैं। इनमें ChatGPT के इंटीग्रेशन के साथ अपग्रेडेड Siri शामिल होने की संभावना है। iPhone SE के मौजूदा वर्जन का प्राइस लगभग 430 डॉलर (लगभग 37,100 रुपये) का है। iPhone SE 4 में फीचर्स को बढ़ाया जा सकता है। इस वजह से इसका प्राइस भी कुछ महंगा होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन को लगभग 500 डॉलर (लगभग 42,200 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। 

एपल को iPhone SE 4 से स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में अपनी स्थिति मजबूत करने में आसानी हो सकती है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung और चीन की Vivo, OnePlus, Xiaomi और Oppo की बड़ी हिस्सेदारी है। iPhone SE 4 में 6.06 इंच फुल HD+ LTPS OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 6 GB और 8 GB के RAM के दो विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C पोर्ट हो सकता है। 

कंपनी को अपने बड़े मार्केट्स में शामिल चीन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एपल के लिए चीन कभी iPhone की बिक्री में बढ़ोतरी का बड़ा जरिया था। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से इस मार्केट में आईफोन की बिक्री घटी है। इसका बड़ा कारण Huawei जैसी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री में हुई बढ़ोतरी है। पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में आईफोन की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 12 प्रतिशत घटी है। इसके पीछे आईफोन्स में नए फीचर्स की कमी भी एक कारण है। इस वजह से कंपनी ने इस वर्ष मैन्युफैक्चरिंग की योजना को लेकर भी सतर्क रुख रखा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »