Features

Features - ख़बरें

  • Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
    Samsung Galaxy F70 5G को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन अफॉर्डेबल प्राइस सेग्मेंट में आया है और धांसू फीचर्स लेकर आया है। इसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। रियर में तीन कैमरा वाला सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 50MP का है। फोन में 5nm Exynos 1330 चिपसेट लगा है। सैमसंग का सस्ता फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है।
  • Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
    Honor Win 2 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी के अनुसार Honor Win 2 के AnTuTu स्कोर हालिया लॉन्च हुए फ्लैगशिप गेमिंग फोन RedMagic 12 Pro+ से भी ऊपर गए हैं। Honor Win 2 ने 5,702,964 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में कूलिंग के लिए डुअल फैन सिस्टम मिलने वाला है। यह गेमिंग स्मार्टफोन 2K डिस्प्ले से लैस होगा। फोन में 185Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
  • Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
    Vivo V80 FE को भारतीय सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन मॉडल नम्बर V2624 के साथ स्पॉट हुआ है। इसी मॉडल नम्बर के साथ फोन इससे पहले इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन में देखा गया था। BIS सर्टिफिकेशन में नजर आना बताता है कि फोन जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है।
  • RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
    RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में हाल ही में लॉन्च किया है। चाइनीज मॉडल RedMagic 12 Pro+ के नाम से आता है। अब यह फोन इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। फोन दमदार परफॉर्मेंस के साथ आने वाला है जिसका अंदाजा इसके प्रोसेसर से लग जाता है।
  • Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
    Lenovo IdeaPad Vibe 15Q8X12 में 15 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 400 निट्स का डिस्प्ले दिया गया है। आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 का है। 60Hz का रिफ्रेश रेट यह सपोर्ट करता है। लैपटॉप में TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
  • WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
    WhatsApp यूजर्स के लिए लेटेस्ट फीचर Guest Calling का रोल आउट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। गेस्ट कॉलिंग फीचर की मदद से अब आप किसी को भी व्हाट्सएप कॉल में जोड़ सकते हैं, भले ही उनके पास व्हाट्सएप अकाउंट न हो। गेस्ट के तौर पर जुड़ने वाले किसी भी बाहरी यूजर को जुड़ने के लिए हालांकि कॉल होस्ट की मंजूरी की जरूरत होगी।
  • Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में अगर आप कोई मिडरेंज स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए बेस्ट स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं। Flipkart पर Vivo, Samsung, Realme जैसे नामी ब्रांड्स के फोन ₹25 हजार से भी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। ये स्मार्टफोन्स धांसू फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें 7200mAh तक बैटरी दी गई है, और 50MP डुअल कैमरा मिलता है।
  • ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
    Vivo V40 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 39,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 13% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 34,991 रुपये रह जाती है।
  • Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    Samsung Galaxy F70 5G में फ्लैटsAMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल होगा। इसके रियर में वर्टिकल तौर पर अरेंज्ड पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है।
  • भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LCD टचस्क्रीन HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और एक लाइट सेंसर और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
    Tecno Spark 50S 5G को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। देश में इस सीरीज में यह दूसरा मॉडल होगा। हाल ही में Tecno Spark 50 5G को लॉन्च किया गया था। Tecno Spark 50S 5G को Breeze Blue और Burgundy Red कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के लगभग समान दिख रहा है।
  • REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
    REDMAGIC 12 Pro+ आज चीनी बाजार में लॉन्च हो गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8400mAh की बैटरी से लैस किया गया है। 12 Pro+ की शुरुआती कीमत 6999 yuan (लगभग 99,395) है।
  • Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
    Tata Play ने लाइव टीवी चैनल एक्सेस के साथ Tata Play Smart ऐप को लॉन्च कर दिया है। यह ऐप डाउनलोड करने के बाद यूजर्स को DTH सर्विस, केबल कनेक्शन या फिर किसी भी पेड TV सर्विस की जरूरत नहीं होगी। Play Smart के होम प्लान की कीमत ₹199 प्रति माह से शुरू होती है। यह ऐप अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलुगु जैसी भाषा में काम करती है।
  • Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
    Redmi K100 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi K100 में 6.8 इंच से 6.9 इंच के बीच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 185 Hz तक हो सकता है। Redmi K100 में गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अलग ग्राफिक्स चिप दिया जा सकता है।
  • Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
    Oppo ने Android 17 पर आधारित ColorOS 17 लॉन्च किया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Living Flow Design, AI Photo Agent, AI Mind Space और AI Call Guard जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, अपडेट में बेहतर एनिमेशन, बेहतर रिसोर्स मैनेजमेंट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी। भारत में इसकी शुरुआत Oppo Find X10 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद Find और Reno सीरीज समेत चुनिंदा Oppo स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। रोलआउट अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 2027 की पहली तिमाही तक चल सकता है। अपडेट की उपलब्धता मॉडल और क्षेत्र के हिसाब से अलग होगी।

Features - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »