• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google आज लॉन्च कर रहा है Pixel 10 स्मार्टफोन, जानें मार्केट में किन स्मार्टफोन से लेगा टक्कर!

Google आज लॉन्च कर रहा है Pixel 10 स्मार्टफोन, जानें मार्केट में किन स्मार्टफोन से लेगा टक्कर!

Pixel 10 का मुख्य राइवल - Samsung Galaxy S25 भी कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में दमदार स्पेसिफिकेशन्स लेकर आता है।

Google आज लॉन्च कर रहा है Pixel 10 स्मार्टफोन, जानें मार्केट में किन स्मार्टफोन से लेगा टक्कर!

Photo Credit: Google

6.3-इंच Actua OLED डिस्प्ले और Tensor G5 (3nm) चिपसेट के साथ आ सकता है नया Pixel 10

ख़ास बातें
  • Pixel 10 लाएगा Tensor G5 और दमदार कैमरा
  • Galaxy S25 में Snapdragon 8 Elite पावर
  • iPhone 16 की खासियत कैमरा सिस्टम और Apple Intelligence सपोर्ट
विज्ञापन

Android फैंस की नजरें अब Google के नए फ्लैगशिप Pixel 10 पर टिकी हैं, जो Tensor G5 चिप और AI-सेंट्रिक कैमरा सपोर्ट लेकर आ रही है। वहीं, Samsung और Apple जैसे नामी ब्रांड पहले से ही Galaxy S25 और iPhone 16 के साथ लड़ाई के लिए तैयार हैं। चाहे कैमरा, परफॉर्मेंस, बंडल सर्विसेज या लम्बे सॉफ्टवेर सपोर्ट की बात हो - Pixel 10 को सारे मोर्चों पर टक्कर देनी होगी।

Pixel 10 के डिजाइन और एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह संभवतः 6.3-इंच Actua OLED डिस्प्ले, Tensor G5 (3nm) चिपसेट, और Wi-Fi 7 जैसी कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य सेंसर, 5x टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रावाइड शामिल होने की अफवाह हैं। वहीं, फ्रंट में 42MP शूटर मिल सकता है। एक और खास बात यह कि इस साल Pixel 10 सीरीज के इन-बिल्ट Qi2 मैग्नेटिक चार्जिंग से लैस होने की रिपोर्ट्स हैं। बैटरी के मामले में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

वहीं, इसका मुख्य राइवल - Samsung Galaxy S25 भी कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में दमदार स्पेसिफिकेशन्स लेकर आता है। इसमें 6.2-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले (120Hz), Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 50MP मेन रियर सेंसर जैसी खासियतें हैं। रियर कैमरा सेटअप में अन्य दो कैमरों में 10MP 3× टेलीफोटो + 12MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं। फोन की कुछ अन्य खासियतों की बात करें, तो इसमें IP68 बिल्ड और सात वर्षों के लिए OS सपोर्ट का वादा किया गया है।

वहीं, दूसरी ओर iPhone 16 भी है, जो मार्केट में अपना दबदबा बनाए रखता है। फोन में 6.1-इंच स्क्रीन है और यह Apple के दमदार A18 चिप पर काम करता है। इसमें भी लेटेस्ट Wi-Fi 7 सपोर्ट मिलता है। कैमरा में 48MP अल्ट्रावाइड और 5x टेलीफोटो शामिल हैं। इसके अलावा इसमें नया Camera Control बटन और Apple Intelligence शामिल है।

क्या Google Pixel 10 में नया Tensor G5 प्रोसेसर होगा?

हां, Pixel 10 सीरीज Tensor G5 चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S25 में क्या खास फीचर्स हैं?

Galaxy S25 में Snapdragon 8 Elite, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 7 साल का OS सपोर्ट मिलता है।

iPhone 16 में नया क्या है?

iPhone 16 में Camera Control बटन, Apple Intelligence और बेहतर कैमरा सेटअप मिलता है।

क्या Pixel 10 में वायरलेस चार्जिंग होगी?

हां, Pixel 10 में Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलने की उम्मीद है।

किस फोन का कैमरा सबसे बेहतर है?

Samsung Galaxy S25 और iPhone 16 कैपेबल कैमरा सिस्टम से लैस हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स का इशारा है कि अपकमिंग Pixel 10 भी पिछली सीरीज की तुलना में बड़े कैमरा अपग्रेड्स लेकर आने की तैयारी में है।

क्या Pixel 10 भारत में लॉन्च होगा?

हां, 20 अगस्त को Google Pixel 10 सीरीज भारत समेत कई ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होने जा रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Fusion+ हुआ लॉन्च, 5,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  4. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  5. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  6. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  7. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  8. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  9. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  10. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »