Xiaomi 16 Pro में मिल सकता है 6.3 इंच डिस्प्ले, 6,300mAh बैटरी

Xiaomi 16 Pro में बैक पर बड़े प्राइमरी कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पावरफुल इमेजिंग सिस्टम दिया जा सकता है

Xiaomi 16 Pro में मिल सकता है 6.3 इंच डिस्प्ले, 6,300mAh बैटरी

इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने चीन में पेश किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Xiaomi 16 सीरीज में Pro मॉडल भी हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Xiaomi 16 Pro में पावरफुल इमेजिंग सिस्टम मिल सकता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi की Xiaomi 16 सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। कंपनी की पिछली स्मार्टफोन्स सीरीज में तीन मॉडल शामिल थे। Xiaomi 16 सीरीज में Pro मॉडल भी हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 6,300 mAh की बैटरी हो सकती है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Xiaomi 16 Pro के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, इस टिप्सटर ने बाद में अपनी पोस्ट को संपादित कर इस जानकारी को हटा दिया था। InnoGyan की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की स्क्रीन दी जाएगी। इसमें 6,300 mAh की बैटरी R-एंगल डिजाइन और लिथियम पॉलिमर कंपोजिशन के साथ दी जा सकती है। 

Xiaomi 16 Pro में बैक पर बड़े प्राइमरी कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पावरफुल इमेजिंग सिस्टम दिया जा सकता है। हाल ही में Xiaomi के प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आगामी स्मार्टफोन सीरीज का टीजर दिया था। उन्होंने बताया था कि शाओमी की नेक्स्ट-जेनरेशन स्मार्टफोन सीरीज में मार्केट में पोजिशन और प्रोडक्ट की पहचान को लेकर बड़े बदलाव किए जाएंगे। हालांकि, इस स्मार्टफोन सीरीज के मॉडल के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। इसमें Xiaomi 16 Pro 'मिनी' या Xiaomi 16 Pro को शामिल किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने चीन में पेश किया जा सकता है। हालांकि, इस सीरीज का इंटरनेशनल लॉन्च कुछ महीने बाद होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 16, Xiaomi 16 Pro mini, Xiaomi 16 Pro और Xiaomi 16 Pro Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite 2 दिया जा सकता है। शाओमी की 8,500 mAh से 9,000 mAh की रेंज में बैटरी कैपेसिटी वाला एक स्मार्टफोन लाने की भी तैयारी है। इस स्मार्टफोन की बैटरी के लिए सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे स्मार्टफोन्स की थिकनेस बढ़ाए बिना इसकी बैटरी की कैपेसिटी में बढ़ोतरी की जा सकती है। शाओमी की कोशिश बैटरी के चलने की अवधि पर असर डाले बिना इसकी कैपेसिटी बढ़ाने की है। इसके साथ ही स्मार्टफोन की थिकनेस को भी 8.5 mm से कम रखा जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »