Google Pixel 10 Pro Fold होगा Samsung Galaxy Z Fold 7 Fold से कितना अलग, जानें कीमत में अंतर

Google आज Made by Google Event में Google Pixel 10 सीरीज को ग्लोबल स्तर पर पेश करने वाला है।

Google Pixel 10 Pro Fold होगा Samsung Galaxy Z Fold 7 Fold से कितना अलग, जानें कीमत में अंतर

Photo Credit: Youtube/Google

Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Google Pixel 10 Pro Fold में 8.0 इंच की प्राइमरी OLED डिस्प्ले भी होगी।
  • Google Pixel 10 Pro Fold में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन

Google आज Made by Google 2025 Event में Google Pixel 10 सीरीज को ग्लोबल स्तर पर पेश करने वाला है। कंपनी पिक्सल 10 सीरीज में नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 10 Pro Fold लेकर आ रही है,  जिसके स्पेसिफिकेशंस भी लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। बाजार में आने के बाद Google Pixel 10 Pro Fold की टक्कर Samsung Galaxy Z Fold 7 Fold से होगी। यहां हम आपको Pixel 10 Pro Fold और Galaxy Z Fold 7 Fold के कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 10 Pro Fold Price

टिपस्टर इवान ब्लास के अनुसार, Google Pixel 10 Pro Fold के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1799 (लगभग 1,56,751 रुपये), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1919 (लगभग 1,67,206 रुपये) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $2149 (लगभग 1,87,329 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,86,999 रुपये है। ऐसे में 10 Pro Fold  की कीमत Z Fold 7 से कम हो सकती है।

Google Pixel 10 Pro Fold Specifications (Expected)

WinFuture की एक रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 10 Pro Fold पहला फोन होगा, जिसे IP68 रेटिंग मिल सकती है। जबकि Galaxy Z Fold 7 स्मार्टफोन पहले से ही IP58 रेटिंग से लैस है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फोन मूनस्टोन और जेड जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080x2364 पिक्सल, 408ppi पिक्सल डेनसिटी, 120Hz अडैप्टिव स्क्रीन रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस होगी। वहीं इसमें 8.0 इंच की प्राइमरी OLED डिस्प्ले भी होगी, जिसका रेजॉल्यूशन 2076x2152 पिक्सल, 373ppi पिक्सल डेनसिटी, 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, HDR सपोर्ट और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट होगा। यह फोन गूगल टेंसर G5 प्रोसेसर और टेंसर M2 सिक्योरिटी चिप से लैस हो सकता है। 

जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले दी गई  है, जिसका रेजोल्यूशन 1,856x2,160 पिक्सल, 374ppi पिक्सल डेंसिटी, 1Hz-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनस है। वहीं 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,520 पिक्सल, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो, 422ppi पिक्सल डेंसिटी और 1Hz-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 10 Pro Fold के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 127-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) वाला 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 10x ऑप्टिकल जूम के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। जबकि Galaxy Z Fold 7 के रियर में F1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला सेल्फी कैमरा और F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा सेल्फी कैमरा है। 

Google Pixel 10 Pro Fold में 16GB LPDDR5X रैम मिल सकती है, वहीं इनबिल्ट स्टोरेज में 256GB, 512GB और 1TB UFS 4.0 ऑप्शन मिल सकते हैं। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। Pixel 10 Pro Fold में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,015mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 15W तक Qi2 सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। जबकि Galaxy Z Fold 7 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »