Vivo का T4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony टेलीफोटो कैमरा

इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसकी थिकनेस 7.53 mm की होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 होगा

Vivo का T4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony टेलीफोटो कैमरा

इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Vivo T4 Pro 5G के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है
  • इस स्मार्टफोन को 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 होगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का T4 Pro 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया है। इसके साथ ही T4 Pro 5G के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। यह Vivo T3 Pro की जगह लेगा। 

Vivo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि इस स्मार्टफोन को 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Vivo T4 Pro 5G के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इसके प्रमोशनल पोस्टर में यह स्मार्टफोन ब्लू और गोल्डन कलर्स में दिख रहा है। कंपनी ने बताया है कि T4 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा 3x जूम सपोर्ट के साथ होगा। इसमें बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने पर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल तरीके से लगा दिख रहा है। इसके कैमरा आइलैंड में दो कैमरा दिख रहे हैं। इसका तीसरा कैमरा और रिंग जैसी Aura Light कैमरा आइलैंड के साथ हैं। 

इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसकी थिकनेस 7.53 mm की होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 होगा। कंपनी ने बताया है कि T4 Pro 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले कुछ टूल्स भी दिए जाएंगे। Vivo T4 Pro 5G में 6,500 mAh की बैटरी दी जाएगी। Vivo T3 Pro में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस महीने की शुरुआत में भारत में Vivo V60 को लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 36,999 रुपये,  8 GB + 256 GB का 38,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 40,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 45,999 रुपये का है। Vivo V60 का Auspicious Gold, Mist Grey और Moonlit Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »