Redmi Note 15 Pro+ में होगी 7,000mAh की बैटरी, इस सप्ताह लॉन्च

कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन ने कड़े ड्यूरेबिलिटी टेस्ट्स को पास किया है। Redmi Note 15 Pro+ को 21 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा

Redmi Note 15 Pro+ में होगी 7,000mAh की बैटरी, इस सप्ताह लॉन्च

इस स्मार्टफोन के कैमरा आइलैंड में तीन कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 Pro+ को 21 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा
  • कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन ने कड़े ड्यूरेबिलिटी टेस्ट पास किए हैं
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Redmi Note 15 Pro+ इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। Redmi Note 15 Pro+ में 7,000 mAh की बैटरी वायर्ड और वार्यर्ड रिवर्स चार्जिंग दोनों के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले और Dragon Crystal Glass कोटिंग मिलेगी। 

Redmi ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Redmi Note 15 Pro+ में 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ मिलेगा। इसका डिस्प्ले 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसकी स्क्रीन के लिए Xiaomi का Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इसके रियर पैनल पर फाइबरग्लास कोटिंग होगी। Redmi की योजना 8,500 mAh से 9,000 mAh की रेंज में बैटरी कैपेसिटी वाला एक स्मार्टफोन लाने की भी है। इस स्मार्टफोन की बैटरी के लिए सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन ने कड़े ड्यूरेबिलिटी टेस्ट्स को पास किया है। Redmi Note 15 Pro+ को 21 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Redmi Note 15 Pro को भी लाया जाएगा। ये स्मार्टफोन्स पिछले वर्ष पेश किए गए Redmi Note 14 Pro+ और Note 14 Pro की जगह लेंगे। Redmi Note 15 Pro+ में स्किर्वकल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन के कैमरा आइलैंड में तीन कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट है। 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर का Redmi Note 14 Pro+ 5G में भी इस्तेमाल हुआ था। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि यह BeiDou के शॉर्ट मैसेज सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम को सपोर्ट करने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। हाल ही में चीन की MIIT वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर 25104RADAC के साथ लिस्टिंग हुई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  2. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  3. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
  4. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस Huawei Nova 16z लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  5. Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर
  6. 9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट
  7. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  8. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  9. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »