EPREL डेटाबेस में HMD के तीन और नए मॉडल्स - HMD Fuse, Pulse2 और Pulse2 Pro भी लिस्ट हुए हैं।
Photo Credit: HMD
HMD Vibe 2 में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है
HMD Global जल्द ही अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स का नया लाइनअप पेश कर सकती है। इस लिस्ट में सबसे चर्चित मॉडल HMD Vibe 2 है, जो हाल ही में ई-कॉमर्स साइट्स और EPREL डेटाबेस पर मॉडल नंबर HMD TA-1687 के साथ लिस्ट हुआ है। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन्स देखकर कहा जा रहा है कि यह फोन अपने पहले वाले HMD Vibe से भी लाइट स्पेक्स लेकर आ सकता है। फोन में HD+ LCD डिस्प्ले पैनल, Unisoc SoC और 5MP सेल्फी कैमरा शामिल है, जबकि लॉन्च के समय HMD Vibe में इससे बेहतर स्पेसिफिकेशन्स शामिल थे।
लिस्टिंग बताती है कि HMD Vibe 2 में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि पहले वाले Vibe में Snapdragon 680 चिपसेट मौजूद था। स्टोरेज की बात करें तो Vibe 2 में 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15 पर चलता है और इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, लेकिन चार्जिंग सिर्फ 10W तक सीमित है।
कैमरा डिपार्टमेंट भी कुछ खास अपग्रेडेड नहीं लगता। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर है, लेकिन बाकी दो कैमरे सिर्फ 0.08MP के टोकन लेंस हैं। फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले वेरिएंट में पंच-होल डिस्प्ले था, जबकि Vibe 2 में फिर से वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा।
अन्य फीचर्स में IP52 स्प्लैश रेजिस्टेंस, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन Light Titanium और Dark Grey कलर ऑप्शन्स में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत ऑस्ट्रेलिया में AUD 288 (लगभग 16,100 रुपये) बताई जा रही है।
EPREL डेटाबेस में HMD के तीन और नए मॉडल्स - HMD Fuse, Pulse2 और Pulse2 Pro भी लिस्ट हुए हैं। ऐसे में प्रतीत होता है कि कंपनी एंट्री-लेवल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाह रही है। हालांकि, Vibe 2 ग्राहकों को कितना लुभाता है, उसका लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब