• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के iPhone की 20वीं एनिवर्सरी पर पेश हो सकता है फोल्डेबल iPhone, स्मार्ट ग्लासेज

Apple के iPhone की 20वीं एनिवर्सरी पर पेश हो सकता है फोल्डेबल iPhone, स्मार्ट ग्लासेज

कंपनी के पहले स्मार्ट ग्लासेज भी लॉन्च किए जा सकते हैं। एपल इसके लिए एक अलग चिप की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना बना रही है

Apple के iPhone की 20वीं एनिवर्सरी पर पेश हो सकता है फोल्डेबल iPhone, स्मार्ट ग्लासेज

कंपनी की योजना कर्व्ड iPhone भी पेश करने की है

ख़ास बातें
  • आईफोन के दो दशक पूरे होने के मौके पर फोल्डेबल आईफोन पेश किया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है
  • एपल के पहले स्मार्ट ग्लासेज भी लॉन्च किए जा सकते हैं
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की 20वीं एनिवर्सरी पर इसे बनाने वाली अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की कुछ प्रोडक्ट्स को पेश करने की योजना है। इनमें पहला फोल्डेबल आईफोन शामिल हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

Bloomberg के टेक्नोलॉजी जर्नलिस्ट Mark Gurman ने Power On न्यूजलेटर में बताया है कि आईफोन के दो दशक पूरे होने के मौके पर एपल का फोल्डेबल आईफोन पेश किया जाएगा। फोल्डेबल आईफोन 2027 में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। इसमें अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के विपरीत लगभग नहीं दिखने वाली डिस्प्ले क्रीज हो सकती है। इसके साथ ही कर्व्ड iPhone भी पेश किया जा सकता है। इसमें बिना किसी कटआउट के स्क्रीन हो सकती है। इस स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए Face ID सेंसर हो सकता है। 

इस न्यूजलेटर में Gurman ने कहा है कि कंपनी के पहले स्मार्ट ग्लासेज भी लॉन्च किए जा सकते हैं। एपल इसके लिए एक अलग चिप की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना बना रही है। ये  Meta Ray-Ban ग्लासेज के समान कार्य कर सकते हैं। इन स्मार्ट ग्लासेज में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Apple Intelligence फीचर्स दिए जा सकते हैं। कंपनी की योजना नए AirPods और Apple Watch के मॉडल्स भी लॉन्च करने की है। 

भारत में पिछले कुछ वर्षों में एपल के आईफोन और अन्य प्रोडक्ट्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। देश में कंपनी के नए रिटेल आउटलेट्स जल्द शुरू हो सकते हैं। एपल के ये स्टोर्स उत्तर प्रदेश में नोएडा के DLF Mall of India और महाराष्ट्र में पुणे के Kopa Mall में खोले जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की दो अतिरिक्त स्टोर्स खोलने की योजना है। कंपनी के मौजूदा स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि एपल ने नोएडा और पुणे में अपने तीसरे और चौथे स्टोर के लिए लोकेशन को तय कर लिया है। इसके अलावा यह मुंबई और बेंगलुरु में दो स्टोर्स के लिए लोकेशन की तलाश कर रही है। कंपनी के मौजूदा दो स्टोर्स का सेल्स के पहले वर्ष में संयुक्त रेवेन्यू लगभग 800 करोड़ रुपये का था। इसमें दिल्ली में साकेत के स्टोर की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की थी। देश में कंपनी ने आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning design and display
  • Great cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Costs a small fortune
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2716 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन1125x2436 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  6. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  8. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  10. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »