Smart Glasses

Smart Glasses - ख़बरें

  • कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
    Ray-Ban Meta Glasses Gen 1 पर Amazon पर बड़ी छूट मिल रही है। भारत में ₹29,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए इन स्मार्ट ग्लासेज का एक Wayfarer मॉडल फिलहाल ₹22,425 में लिस्ट है। इसके अलावा पात्र बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट मिल रही है। SBI कार्ड वाले ऑफर को जोड़ने के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹15,425 तक बताई गई है। इन ग्लासेज में 12MP कैमरा, स्पीकर, पांच माइक्रोफोन और Meta AI मिलता है। कंपनी के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर ये करीब चार घंटे तक चल सकते हैं।
  • Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
    Viture ने Vonder एक AI बेस्ड प्रोडक्ट है जो कि सामान्य आईवियर को रिप्लेस करने के लिए डिजाइन किया गया है। Viture Vonder Smart Glasses को यूएस में 28 सितंबर से Vonder की वेबसाइट या Best Buy स्टोर के जरिए $299 की शुरुआती कीमत पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। ग्लासेस की डिलीवरी नवंबर में शुरू होगी। वहीं US के बाहर के इच्छुक खरीदार अभी सिर्फ इन स्मार्ट ग्लास में अपनी दिलचस्पी जाहिर कर सकते हैं। 
  • Rogbid ने लॉन्च किए Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत
    Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस को कंपनी ने लेटेस्ट वियरेबल के तौर पर लॉन्च किया है। इनकी खासियत है कि यूजर इन्हें चाहे जिस तरह इस्तेमाल कर सकता है। मसलन, सनग्लासेस की तरह भी, और क्लियर फ्रेम ग्लासेस की तरह भी। क्योंकि कंपनी इनमें बदले जा सकने वाले फ्रेम का विकल्प देती है। Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस मॉड्यूलर डिजाइन के साथ आते हैं और इनकी इलेक्ट्रॉनिक आर्म को आसानी से डिटैच किया जा सकता है।
  • चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
    Pebble ने भारतीय बाजार में SEEQ AI Smart Glasses लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस AI Assistant, 8MP कैमरा, 4K फोटो कैप्चर, Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग और Smart Image Recognition जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें 75 भारतीय और विदेशी भाषाओं का रियल-टाइम AI Translation भी मिलता है। OpenWaveX Open-Ear Audio, टच जेस्चर कंट्रोल और 50 ग्राम से कम वजन वाले फ्रेम इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाते हैं। Pebble SEEQ AI Smart Glasses की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसकी MRP 12,999 रुपये रखी गई है।
  • CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
    CJP के विरोध के दौरान 20 जुलाई को दिल्ली में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (दिल्ली, अंडमान और निकोबार आईलैंड पुलिस सर्विस) संदीप लांबा को स्मार्ट ग्लासेज (कथित तौर पर (Ray-Ban Smart Glasses) पहने हुए देखा गया। पिछले कुछ समय से स्मार्ट ग्लासेस बहुत चर्चा में हैं और अब पुलिस द्वारा इस लेटेस्टे वियरेबल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना एक अलग ही ट्रेंड दिखा रहा है। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि स्मार्ट ग्लासेस प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा हैं, क्योंकि वियरेबल टेक लोगों की बिना मंजूरी के उन्हें कैप्चर कर सकता है।
  • Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
    Samsung के आगामी स्मार्ट ग्लास क्वालकॉम स्नैपड्रैगन AR1 जेन 1 चिपसेट पर काम करेंगे। इस चिपसेट को करीबन तीन साल पहले 2023 में पेश किया गया था। इस चिपसेट में क्वाड-कोर ARM CPU है जो 1.9GHz तक स्पीड प्रदान करता है। इसमें 1280x1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है, साथ ही 30fps पर फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता है।
  • Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
    Rogbid VisionPro को कंपनी ने नए AI स्मार्ट ग्लासेस के रूप में लॉन्च किया है। ये सिंगल ब्लैक कलर में में आते हैं। इनके खास फीचर्स में इसका कैमरा है जो कि 13 मेगापिक्सल का है। यह स्मार्ट ग्लासेस में बाईं तरफ दिया गया है। इसमें Sony IMX386 सेंसर लगा है। यह 0.6 सेकेंड का इंस्टेंट कैप्चर कर सकता है। इसमें 4GB की स्टोरेज भी दी गई है।
  • Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
    Meta की ओर से नए स्मार्ट ग्लास लॉन्च किए गए हैं। ये कंपनी के नए अफॉर्डेबल स्मार्ट ग्लासेस हैं जो ग्लोबल मार्केट में पेश किए गए हैं। इन्हें Meta Glasses के नाम से ही पेश किया गया है। मेटा ने इन्हें आईवियर कंपनी EssilorLuxottica के साथ मिलकर तैयार किया है। Meta Glasses में थ्री-वे एडजस्टेबल नॉजपैड दिए गए हैं।
  • LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
    LG Electronics India ने भारत में नई French Door Refrigerator रेंज लॉन्च की है। इस सीरीज में 574 लीटर से 610 लीटर तक की क्षमता वाले मॉडल शामिल हैं। नई रेंज की प्रमुख खासियत Auto Ice Maker फीचर है, जो कंपनी के मुताबिक 24x7 ऑन-डिमांड बर्फ उपलब्ध कराता है। रेफ्रिजरेटर में InstaView पैनल, FreshConverter+, Door Cooling+, Hygiene Fresh+ और Express Freeze जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा LG ThinQ Wi-Fi और Smart Learner तकनीक का सपोर्ट भी मिलता है। नई रेंज Glass और Steel फिनिश में उपलब्ध होगी। इसकी शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये रखी गई है।
  • Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
    Snap ने ऑगमेंटेड वर्ल्ड एक्सपो 2026 के दौरान Specs AR Glasses पेश कर दिया है। AR Glasses की कीमत $2,195 (लगभग 2,07,000 रुपये) है। यह ग्लासेस Specs के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक यूजर्स $200 (लगभग 19,000 रुपये) का रिफंडेबल डिपॉजिट देकर बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी इस साल यूएस, यूके और फ्रांस में अपने नए AR स्मार्ट ग्लास की शिपिंग शुरू कर देगी।
  • Rollme VistaView AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 32GB स्टोरेज, जानें कीमत
    Rollme ने अपने नए VistaView AI स्मार्ट ग्लास लॉन्च किए हैं। ये खासकर खिलाड़ियों, घुमक्कड़ों, और घर से बाहर ज्यादा एक्टिव रहने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। कंपनी के अनुसार ये वजन में हल्के हैं, और डिजाइन बहुत सोच-समझकर रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से दिया गया है। स्मार्ट ग्लासेस में 13MP कैमरा लगा है जिसमें Sony IMX386 HD लेंस मिलता है।
  • Samsung देगी Meta, Apple को टक्कर? ला रही AI स्मार्ट ग्लासेस!
    Samsung के स्मार्ट ग्लासेस जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकते हैं। कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेस पर कथित तौर पर काम कर रही है। एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग स्मार्ट ग्लासेस की इमेज लीक हो गई है। ये Meta Ray-Ban जैसे नजर आते हैं। इनका कोडनेम जिंजू बताया गया है
  • Gucci लॉन्च करेगी AI स्मार्ट ग्लासेस, Google के साथ मिलाया हाथ
    Google और Gucci ने नए स्मार्ट ग्लास बनाने के लिए भागीदारी की है। Kering के स्वामित्व वाली ब्रांड अगले साल तक Google की भागीदारी में ये स्मार्टग्लास लॉन्च कर सकती है। कंपनी के सीईओ Luca De Meo ने इसकी जानकारी दी है। यह पहली लग्जरी ब्रांड होगी जो AI पावर्ड स्मार्टग्लास के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है।
  • Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
    Nothing की ओर से AI स्मार्ट ग्लास मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी है। कथित तौर पर कंपनी स्मार्ट ग्लास डेवलेप करने में लगी हुई है जो अगले साल तक मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। कंपनी मार्केट की चाल को ध्यान में रखकर इन्हें अपने पोर्टफोलियो में जोड़ने पर विचार कर रही है। Meta की तर्ज पर ही इनमें बिल्ट-इन कैमरा मौजूद होगा।
  • Spotify की XR स्मार्ट ग्लासेस पर लॉन्च की तैयारी, लीक से हुआ बड़ा खुलासा
    म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी Spotify भी स्मार्ट ग्लास पर सपोर्ट करने की योजना बना रही है। Spotify ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन की टेस्टिंग करते हुए ऐसी जानकारी मिली है, जिससे यह संकेत मिलता है कि म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस स्मार्ट ग्लास के लिए आधार तैयार कर रही है। Spotify ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन की टेस्टिंग करते हुए ऐसी जानकारी मिली है, जिससे यह संकेत मिलता है कि म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस स्मार्ट ग्लास के लिए आधार तैयार कर रही है।

Smart Glasses - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »