खरीद रहे हैं नया रूम हीटर तो इन बातों को न करें नजर अंदाज, नहीं तो

नया रूम हीटर खरीदने में सेफ्टी, पोर्टेबिलिटी और उपयोग की जरूरतों को ध्यान रखना चाहिए।

खरीद रहे हैं नया रूम हीटर तो इन बातों को न करें नजर अंदाज, नहीं तो

Photo Credit: Unsplash/e24

सर्दियों के मौसम में रूम हीटर का उपयोग होता है।

ख़ास बातें
  • रेडिएंट/इन्फ्रारेड हीटर किसी सामान या इंसान को सीधे गर्म कर सकता है।
  • फैन/सिरेमिक वाले हीटर में गर्म हवा प्रवाहित करने के लिए फैन दिया जाता है।
  • ऑयल-फिल्ड हीटर लगातार हीटिंग प्रदान करता है और शोर नहीं होता है।
विज्ञापन

सर्दियों में राहत पाने के लिए घरों में रूम हीटर का उपयोग किया जाता है। अगर आप नया रूम हीटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए आपको अपने रूम के आकार, जरूरतों और सेफ्टी फीचर्स को ध्यान में रखते हुए नया हीटर तलाशना चाहिए। बाजार में रेडिएंट, फैन और ऑयल फिल्ड के प्रकार वाले रूम हीटर मौजूद हैं। आज के समय में सेफ्टी का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, जिसके लिए ओवरहीट प्रोटेक्शन और ऑटो ऑफ स्विच जैसे फीचर्स का होना भी काफी जरूरी है। सर्दियों में हीटर का रोजाना इस्तेमाल होता है तो एनर्जी रेटिंग जितनी ज्यादा होगी, पावर की खपत भी उतनी ही कम होगी। आइए नया हीटर खरीदते वक्त ध्यान देने वाली बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

हीटर खरीदे से पहले इन बातों पर दें ध्यान

सबसे पहले आपको अपने कमरे का आकार नाप लेना चाहिए। फिर आप 10 वाट/वर्ग फुट जैसे नियम के आधार पर 100 वर्ग फुट के लिए 1000 वाट वाला विकल्प तलाश सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए हाई क्वालिटी वाला हीटर खरीदना चाहिए, ज्यादा सस्ते मॉडल खरीदने से बचना चाहिए। ऑयल से चलने वाले हीटर कम शोर करते हैं, वहीं फैन वाले हीटर शोर कर सकते हैं। अगर आप एक जगह से दूसरी जगह ले जाना चाहते हैं तो पोर्टेबिलिटी होना जरूरी है। वायु प्रदूषण से बचने के लिए पर्यावरण के अनुकूल मॉडल चुनें। रूम हीटर चलाते वक्त उसे ज्वलनशील पदार्थों से दूर रखना चाहिए और आसपास बस सूखा होना चाहिए। पर्यावरण के लिए वायु प्रदूषण के बचाव के लिए अनुकूल मॉडल का चयन करना चाहिए। हीटर की वॉट क्षमता जितनी ज्यादा होगी तो बिजली की खपत भी उतनी होगी।

रूम हीटर के प्रकार

रेडिएंट/इन्फ्रारेड: ऐसा हीटर किसी सामान या इंसान को सीधे गर्म करता है। छोटे कमरों में तुरंत हीटिंग के लिए बढ़िया रहता है। खास जगह के लिए हीटिंग में प्रभावी रहते हैं।
फैन/सिरेमिक: गर्म हवा प्रवाहित करने के लिए फैन दिया जाता है, जिससे छोटे कमरों को जल्दी गर्म कर सकता है।
ऑयल-फिल्ड: यह हीटर लगातार हीटिंग प्रदान करता है और चलते वक्त शोर नहीं होता है। हालांकि, गर्म होने में अधिक समय लगता है। बड़े कमरों और लंबे समय तक उपयोग के लिए बेहतर साबित होते हैं।

काम के फीचर्स

सेफ्टी: ओवरहीट प्रोटेक्शन, ऑटो-ऑफ स्विच और पावर कट ऑफ जैसे फीचर्स वाले हीटर घरों के लिए उचित रहते है।
कंट्रोल: हीटर में तापमान कंट्रोल के लिए थर्मोस्टेट और हाई/लो पर एडजेस्टेबल हीट सेटिंग्स जरूरी हैं।
एफिशिएंसी: रोजाना उपयोग में बिजली की खपत कम करने के लिए एनर्जी स्टार रेटिंग और अच्छी एनर्जी स्टार रेटिंग वाले विकल्प देखें।
कंफर्ट: एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाने के लिए पोर्टेबिलिटी में व्हील और हैंडल आदि चीजों को देखें। वहीं मॉडर्न फीचर्स जैसे कि डिजिटल डिस्प्ले और रिमोट कंट्रोल भी बेहतर रहेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »