Xiaomi Watch 5 में कंपनी लम्बी बैटरी लाइफ होने का दावा किया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Watch 5 स्मार्टवॉच में 1.54 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Xiaomi Watch 5 लेटेस्ट स्मार्टवॉच को कंपनी ने मार्केट में उतार दिया है। स्मार्टवॉच चीनी मार्केट में पेश की गई है जिसमें eSIM का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 1.54 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। वियरेबल में डुअल चिप, डुअल सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है। शाओमी स्मार्टवॉच में हार्ट रेट सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
Xiaomi Watch 5 लेटेस्ट स्मार्टवॉच को कंपनी ने चीनी मार्केट में उतारा है। चीन में इसकी कीमत 1999 युआन (लगभग 25,500 रुपये) है। eSIM वेरिएंट की कीमत 2,299 युआन (लगभग 29,300 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Watch 5 स्मार्टवॉच में 1.54 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 47mm के स्टेनलैस स्टील डायल के साथ आती है। 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें दी गई है। स्मार्टवॉच के बेजल्स काफी पतले हैं जो केवल 2.6mm के हैं। डिस्प्ले में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसमें डुअल चिप, डुअल सिस्टम आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Snapdragon W5 वियरेबल प्रोसेसर है जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें ECG, EMG जेस्चर कंट्रोल और eSIM का सपोर्ट भी दिया गया है। यह 4G नेटवर्क के माध्यम से सीधे कनेक्ट हो सकती है और बिना डिवाइस पेअरिंग के भी कॉलिंग जैसे फीचर्स प्रदान कर सकती है।
Xiaomi Watch 5 में कई तरह के हेल्थ फीचर्स कंपनी ने इंटीग्रेट किए हैं। इसमें ECG हार्ट रिदम एनालिसिस का सपोर्ट दिया गया है। यह पहली स्मार्टवॉच है जिसमें EMG मसल सिग्नल सेंसर (muscle signal sensor) दिया गया है। यह सेंसर मांसपेशियों से इलेक्ट्रिक सिग्नल लेता है जिससे कि यूजर कॉल, मीडिया, अलार्म आदि को अपनी उंगलियों के टच से ही कंट्रोल कर सकता है।
स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, और वन-टैप हेल्थ स्कैन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। शाओमी की इस स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें इनडोर जिम भी शामिल है। इसके अलावा ऑफलाइन मैप, रूट नेविगेशन, डेविएशन अलर्ट, और हाइकिंग आदि के लिए ट्रैक बेस्ड असिस्टेंस भी दिया गया है। यह Xiaomi HyperOS पर रन करती है। इसमें Super XiaoAi वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है।
Xiaomi Watch 5 में कंपनी लम्बी बैटरी लाइफ होने का दावा किया है। कंपनी के अनुसार, परफॉर्मेंस मोड में यह 6 दिन तक चल सकती है। वहीं, अगर पावर-सेविंग मोड में रखा जाए तो स्मार्टवॉच 18 दिन तक बैटरी बैकअप रख सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!