Xiaomi 17 Ultra में विशाल 6800mAh की बैटरी है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का M10 OLED LTPO फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है।
Xiaomi 17 Ultra कंपनी ने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने अपना बहुचर्चित फ्लैगशिप Xiaomi 17 Ultra चीनी मार्केट में पेश किया है। इस फोन में ब्रांड ने धांसू फीचर्स परोसे हैं जिनमें सबसे अहम इसकी बैटरी, और Leica 1 इंच कैमरा सेंसर है। दावा किया गया है कि फोटोग्राफी को यह फोन अगले स्तर पर ले जाता है। इसी के साथ इसमें विशाल 6800mAh की बैटरी है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने फोन का खास Leica Edition भी लॉन्च किया है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। फोन का शुरुआती 12GB + 512GB वेरिएंट 6,999 युआन (लगभग 89,500 रुपये) में आता है। इसका 16GB + 512GB वेरिएंट 7,499 युआन (लगभग 98,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है। जबकि 16GB + 1TB वेरिएंट 6,999 युआन (लगभग 1,08,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi 17 Ultra Leica Edition की शुरुआत 16GB + 512GB वेरिएंट के लिए 7,999 युआन (लगभग 1,02,000 रुपये) से होती है। फोन का 16GB + 1TB वेरिएंट 8,999 युआन (लगभग 1,15,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है।
सभी मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर चालू हैं। चीन में फोन को प्री-बुक किया जा सकता है। सेल 27 दिसंबर से शुरू होगी। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
Xiaomi 17 Ultra में कंपनी ने फ्लैगशिप फीचर्स दिए हैं। फोन का हाइलाइट फीचर इसका Leica कैमरा है। पावरफुल चिपसेट के साथ इसमें बड़ी बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।
Xiaomi 17 Ultra Display
Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का M10 OLED LTPO फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2608×1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 420PPI पिक्सल की डेंसिटी है। स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसकी स्क्रीन में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 1Hz से लेकर 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट यह सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में HDR10+, Dolby Vision जैसे डिस्प्ले फीचर्स भी मौजूद हैं जो हाई क्वालिटी वीडियो और ऑडियो डिलीवर कर सकते हैं।
डिस्प्ले पर Xiaomi Ceramic Glass 2.0 का प्रोटेक्शन दिया गया है। आंखों की सुरक्षा के लिए डिवाइस को TÜV Rheinland ट्रिपल आई-प्रोटेक्शन प्राप्त है। इसमें फुल RGB पिक्सल लेआउट सपोर्टेड है।
Xiaomi 17 Ultra Processor
Xiaomi 17 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। इस चिपसेट में ज्यादा बड़े दो 4.6GHz Oryon कोर लगे हैं और 6 कोर 3.62GHz पर क्लॉक किए गए हैं। साथ में Adreno 840 GPU का सपोर्ट है। कंपनी ने फोन को हीट होने से बचाने के लिए डुअल रिंग शेप का लिक्विड कूलिंग चैम्बर इसमें दिया है। यह सीपीयू और कैमरा, दोनों को ही कूल रखने का काम करता है।
Xiaomi 17 Ultra Operating System
Xiaomi 17 Ultra में Xiaomi HyperOS 3.0 सॉफ्टवेयर दिया गया है। नए ईकोसिस्टम में Apple डिवाइसेज के लिए भी सपोर्ट जोड़ा गया है जिसमें Xiaomi फोन से मिररिंग और कंट्रोल जैसे फीचर्स संभव हैं।
Xiaomi 17 Ultra Camera
Xiaomi 17 Ultra का सबसे बड़ा हाईलाइट फीचर है इसका कैमरा। कंपनी ने कैमरा पर खास जोर दिया है। फोन में पावरफुल 50MP का मेन कैमरा है जिसमें 1 इंच बड़ा Light Fusion 1050L सेंसर लगा है। यह 14EV नेटिव डाइनेमिक रेंज डिलीवर करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से फोन में जबरदस्त नाइट और बैकलाइट फोटोग्राफी क्षमता मिलती है।
शाओमी 17 अल्ट्रा में 200MP का टेलीफोटो कैमरा सेकंडरी सेंसर के रूप में मौजूद है जो Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसमें कॉन्टिन्यूस ऑप्टिकल जूम लेंस लगा है जिसकी मदद से लॉसलैस ऑप्टिकल जूम किया जा सकता है। इसमें Leica का APO सर्टिफिकेशन है, और 3G+5P फ्लोटिंग लेंस है। इसमें 30cm टेलीफोटो मैक्रो शॉट्स का सपोर्ट है।
तीसरा सेंसर 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस है जिसमें 115° FOV और 5cm मैक्रो सपोर्ट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन फ्रंट में 50MP सेंसर से लैस है। यह 60fps पर 4K रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Xiaomi 17 Ultra Battery
Xiaomi 17 Ultra में विशाल 6,800mAh बैटरी लगी है। कंपनी का कहना है कि किसी Xiaomi फोन में यह अबतक की सबसे बड़ी बैटरी है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, 50W वायरलेस चार्जिंग, और 22.5W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
Xiaomi 17 Ultra Dimensions
Xiaomi 17 Ultra के डाइमेंशन 162.9 x 77.6 x 8.29 mm हैं। फोन स्लिम प्रोफाइल में डिजाइन किया गया है। इसका वजन 223.4 ग्राम बताया गया है।
Xiaomi 17 Ultra Security and Connectivity
Xiaomi 17 Ultra में सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने डिस्प्ले के अंदर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिेंट सेंसर का सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB-C 3.2 Gen 2, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट दिया गया है। फोन को ब्रांड ने IP66, IP68, और IP69 रेटिंग दी है जो इसे धूल और पानी में खराब होने से बचाती है।
Xiaomi 17 Ultra Leica Edition
Xiaomi 17 Ultra Leica Edition को कंपनी खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जिनको फोटोग्राफी का बहुत ज्यादा शौक होता है। इस वर्जन में रियर में Leica की रेड डॉट ब्रांडिंग मिलती है। यह डुअल टोन फिनिश में पेश किया गया है। इसमें यूनीक मास्टर जूम रिंग भी दी गई है जो यूजर को मैकेनिकल फोटोग्राफी कंट्रोल देती है। इसमें खास सॉफ्टवेयर फीचर Leica Moment मोड के नाम से जोड़ा गया है जो M9 स्टाइल कलर रेंडर, M3 + MONOPAN 50 ब्लैक-व्हाइट फिल्म सिमुलेशन के जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा यूजर को इस फोन के साथ कई खास एक्सेसरीज भी मिलती हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत