Xiaomi Buds 6 में सेमी-इन-इयर डिजाइन दिया गया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Buds 6
Xiaomi Buds 6 को कंपनी ने लेटेस्ट ईयरबड्स के तौर पर लॉन्च किया है। ये कंपनी के प्रीमियम ऑडियो वियरेबल हैं जिनमें गोल्ड प्लेटेड ड्राइवर लगे हैं। इनमें साउंड के बेहतरीन अनुभव के लिए Harman ट्यूनिंग दी गई है। इसके अलावा ANC का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। ईयरबड्स में 35 घंटे तक की बैटरी लाइफ होने का दावा किया गया है। ईयरबड्स में सेमी इन-इयर डिजाइन दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में।
Xiaomi Buds 6 की कीमत 699 युआन (लगभग 8,500 रुपये) है। कंपनी ने इन्हें चीनी मार्केट में पेश किया है। ईयरबड्स को चार कलर वेरिएंट्स में उतारा गया है जिसमें Nebula Purple, Pearl White, Titanium Gold, और Moon Shadow Black का विकल्प मिल जाता है। खरीदे के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इन्हें ऑर्डर किया जा सकता है।
Xiaomi Buds 6 में सेमी-इन-इयर डिजाइन दिया गया है। प्रत्येक इयरबड का वजन 4.4 ग्राम है। कंपनी ने इन्हें बायोमीट्रिक कर्व शेप दी है जिसके कारण ये लम्बे समय तक कानों में लगे रहने पर भी दुखते नहीं हैं। चार्जिंग केस में कॉम्पेक्ट डिजाइन है जो पेबल शेप में है। इयरबड्स में कस्टम ट्रिपल मेग्नेट डाइनेमिक ड्राइवर सिस्टम लगा है। इनमें 24K गोल्ड प्लेटेड डाइफ्राम लगा है। इनमें 16Hz से लेकर 40kHz तक वाइड फ्रिक्वेंसी रेंज दी गई है।
Buds 6 में कंपनी ने Harman ट्यूनिंग दी है। ये Harman AudioEFX सपोर्ट के साथ आते हैं जिससे क्लियर वोकल मिलते हैं और डीप बेस के लिए मास्टर मोड भी दिया गया है। कस्टम ऑडियो और ट्यूनिंग के लिए EQ प्रीसेट भी है। इनमें 24-bit/48kHz ऑडियो सपोर्ट है। वियरेबल में SBC, AAC, aptX Adaptive, और aptX Lossless कोडेक सपोर्ट है।
नए शाओमी इयरबड्स एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये 12 m/s तक वाइंड स्पीड को मैनेज कर सकते हैं। Buds 6 में स्वतंत्र रिकॉर्डिंग सिस्टम है। ये रियल टाइम में ट्रांसक्रिप्शन कर सकते हैं। Xiaomi Find और Apple Find जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है।
Xiaomi Buds 6 बैटरी की बात करें तो ये सिंगल चार्ज में 6 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। ANC डिसेबल होने की स्थिति में ये चार्जिंग केस की बैटरी के साथ 35 घंटे तक भी चल सकते हैं। ANC के साथ में 20 घंटे तक का बैकअप बताया गया है। चार्जिंग के लिए USB-C दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इनमें IP54 रेटिंग मिलती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!