Artificial Intelligence

Artificial Intelligence - ख़बरें

  • Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
    Meta ने Meta Connect 2026 में Muse Charm नाम का छोटा AI डिवाइस पेश किया है। इसे कीचेन में लगाया जा सकता है और इसके जरिए यूजर बिना फोन निकाले AI से बातचीत कर सकेगा। डिवाइस में Meta का Muse AI एजेंट और एक छोटी स्क्रीन दी गई है, जिस पर इसका डिजिटल अवतार दिखाई देता है। Meta के मुताबिक Muse ईमेल भेजने, ट्रैवल बुक करने और ऑनलाइन शॉपिंग जैसे रोजमर्रा के कामों में मदद कर सकता है। हालांकि Muse Charm फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने इसकी कीमत और पूरी तकनीकी जानकारी भी अभी साझा नहीं की है।
  • Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
    इस कैटेगरी में सेल्स तेजी से बढ़ने का बड़ा कारण युवाओं की कनेक्टेड अप्लायंसेज में बढ़ती हुई दिलचस्पी है। भारत और साउथ वेस्ट एशिया में एक्टिव SmartThings के यूजर्स में से लगभग 71 प्रतिशत की आयु 40 वर्ष से कम है। इसकी तुलना में वैश्विक औसत लगभग 48 प्रतिशत का है। भारत में सैमसंग के अप्लांयेसज की कुल सेल्स में AI-पावर्ड अप्लायंसेज की हिस्सेदारी बढ़कर 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
  • AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
    OpenAI CEO Sam Altman ने AI के तेजी से हो रहे डेवलपमेंट को लेकर सावधानी बरतने की बात कही है। उन्होंने कहा कि AI मॉडल्स की क्षमता जिस तेजी से बढ़ रही है, उसके साथ सुरक्षा और निगरानी के उपायों को भी आगे बढ़ाना जरूरी है। Altman ने साफ किया कि AI के विकास की रफ्तार कम करने का मतलब इसे पूरी तरह रोकना नहीं है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर कंपनियों को विकास की गति कम करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिस्पर्धा का दबाव AI कंपनियों को लापरवाही करने का कारण नहीं बनना चाहिए। Altman ने इंसानों के AI पर नियंत्रण खोने और इसकी ताकत किसी एक समूह के हाथ में जाने को बड़ा खतरा बताया है।
  • इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
    ह्यूमनॉइड रोबोट को लेकर अब तक आपने डांस, दौड़ने, किक मारने और यहां तक कि मार्शल आर्ट्स करते हुए कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree Robotics ने अब ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसमें रोबोट सिर्फ पहले से तय मूवमेंट को फॉलो करता नजर नहीं आया, बल्कि सामने वाले के मूवमेंट को देखकर रियल टाइम में प्रतिक्रिया देता दिखा। कंपनी ने UnifoLM-X2-1.0 नाम के अपने वर्ल्ड मॉडल के जरिए पूरी तरह ऑटोनॉमस ह्यूमनॉइड रोबोट कॉम्बैट का प्रदर्शन किया है। Unitree इसे दुनिया का पहला रियल-टाइम वर्ल्ड मॉडल-ड्रिवन फुली ऑटोनॉमस ह्यूमनॉइड रोबोट कॉम्बैट बता रही है। Unitree के मुताबिक, UnifoLM-X2-1.0 एक World-Action Foundation Model है, जिसका इस्तेमाल ह्यूमनॉइड रोबोट को रियल वर्ल्ड में ज्यादा तेजी से समझने, भविष्य की स्थिति का अनुमान लगाने और उसके हिसाब से एक्शन लेने के लिए किया गया है।
  • AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
    अमेरिका के कैलिफोर्निया में Google Gemini से हाइकिंग प्लान बनाना तीन हाइकर्स को भारी पड़ गया। Mount Shasta पर चढ़ाई के लिए निकले तीन नौसिखिए हाइकर्स ने Gemini से Route, खाने और पानी की तैयारी को लेकर सलाह ली थी। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें करीब 8 घंटे की चढ़ाई के हिसाब से तैयारी करने की सलाह मिली, लेकिन समिट तक पहुंचने में काफी ज्यादा समय लग गया। तीनों शाम करीब 7 बजे समिट पहुंचे और अंधेरे में वापस उतरते समय रास्ता भटककर मड क्रीक कैन्यन में फंस गए। एक हाइकर के घुटने में चोट भी लगी। अगले दिन फॉरेस्ट रेंजर्स और रेस्क्यू टीम ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
  • मुफ्त में सीख लो AI, इससे पहले देर हो जाए! Google, IBM और Microsoft के ये 7 कोर्स सिखाएंगे जरूरी स्किल्स
    AI सीखना चाहते हैं लेकिन महंगे कोर्स पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते? Google, IBM SkillsBuild और NIELIT Virtual Academy पर कई AI Courses बिना फीस के उपलब्ध हैं। इनमें Generative AI, Large Language Models, AI Image Generation, AI Ethics और AI आधारित Content Creation जैसे विषय शामिल हैं। यहां सिर्फ ऐसे ऑप्शन शामिल किए गए हैं जिनके लिए कोर्स फीस नहीं देनी पड़ती।
  • AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
    ChatGPT और दूसरे AI चैटबॉट्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच एक नई रिसर्च में इंसानों के व्यवहार पर संभावित असर को लेकर सवाल उठाया गया है। रिसर्चर्स के मुताबिक, AI के साथ लगातार बातचीत करने पर इंसान अनजाने में उसके बातचीत करने के तरीके को अपनाने लग सकते हैं। इस संभावित स्थिति को 'रोबोटॉइड ह्यूमैननेस' नाम दिया गया है। रिसर्च में यह भी बताया गया है कि AI से मिलने वाला लगातार फीडबैक किसी व्यक्ति के खुद को देखने के नजरिए को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, यह अभी एक सैद्धांतिक मॉडल है और इसके असर को साबित करने के लिए आगे एक्सपेरिमेंट की जरूरत है।
  • AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
    Alibaba ने अपना नया Wan 3.0 AI वीडियो जेनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया मॉडल टेक्स्ट और इमेज के अलावा PDF, PowerPoint, डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट, वेबपेज, ऑडियो और मौजूदा वीडियो को भी इनपुट के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है। Wan 3.0 एक बार में 30 सेकेंड तक का वीडियो जनरेट कर सकता है और 1080p तक आउटपुट सपोर्ट करता है। मॉडल में वीडियो के साथ ऑडियो जेनरेशन और कैरेक्टर कंसिस्टेंसी पर भी फोकस किया गया है। Alibaba इसे कंटेंट क्रिएशन, मार्केटिंग और दूसरे प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए पेश कर रहा है।
  • AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
    भारत में AI का इस्तेमाल अब चैटबॉट और कंटेंट जनरेशन से आगे बढ़ रहा है। नई भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनियां AI को सर्च, फाइनेंस, डिजिटल कंटेंट और AI इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल कर रही हैं। NeuroRank यह समझने पर फोकस करता है कि ChatGPT, Gemini और दूसरे AI प्लेटफॉर्म किसी ब्रांड को किस तरह दिखाते हैं। jUMPP AI की मदद से पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट को आसान बनाने की कोशिश कर रहा है। Vigyanlabs AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करता है, जबकि Techmaster टेक्नोलॉजी को डिजिटल कंटेंट के जरिए आसान तरीके से समझाने पर फोकस करता है। जानें इन चारों टेक्नोलॉजी की खासियत।
  • सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
    सोशल मीडिया पर ट्रैवल फोटो शेयर करने वाले यूजर्स के लिए एक पुरानी लेकिन अहम रिसर्च फिर चर्चा में है। McAfee ने जुलाई 2026 में 21,236 ट्रैवल तस्वीरों पर AI की क्षमता को टेस्ट किया था। रिसर्च में Qwen 3 VL 30B ने 91 प्रतिशत और Gemma 3 27B ने 87 प्रतिशत मामलों में तस्वीर से शहर और देश की पहचान की। इसके लिए फोटो में GPS टैग होना जरूरी नहीं था। AI तस्वीर में मौजूद लैंडमार्क, साइनबोर्ड, सड़क, भाषा, इमारत और दूसरे विजुअल संकेतों का इस्तेमाल कर सकता है। McAfee ने 102 निजी तस्वीरों पर भी ChatGPT, Claude और Copilot के साथ टेस्ट किया।
  • अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
    Google ने अमेरिका की दिवालिया एयरलाइन Spirit Airlines के आंतरिक कारोबारी डेटा और सॉफ्टवेयर के लिए 1 करोड़ डॉलर यानी करीब 95 करोड़ रुपये की बोली जीती है। अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक इस पैकेज में करीब 10 करोड़ ईमेल, 50 करोड़ Microsoft Teams चैट, दस्तावेज, स्प्रेडशीट, कैलेंडर और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी शामिल है। Google इस डेटा का इस्तेमाल प्रोडक्ट डेवलपमेंट और AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए कर सकता है। हालांकि, सौदे में ग्राहक डेटा और क्रेडिट कार्ड की जानकारी शामिल नहीं है। डील को अभी अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट की मंजूरी मिलना बाकी है।
  • AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
    यूरोप ने 2 अगस्त से अपने बाजार में सर्विस प्रदान करने वाले AI प्रोवाइडर्स के लिए AI से तैयार हुए कंटेंट को मार्क करना जरूरी कर दिया है। अब एआई कंटेंट की खास पहचान के लिए भी एक तरीका आ रहा है। हालांकि, यह कोई आम वाटरमार्क नहीं होगा, बल्कि एआई द्वारा जनरेट कंटेंट का एक खास फॉर्मेट होगा, जिसे मशीनों द्वारा देखा जा सकेगा। इसमें वॉटरमार्किंग का एक ऐसा तरीका इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे Claude के आउटपुट की क्वालिटी या कंटेंट पर कोई असर नहीं पड़ता है।
  • AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
    सड़क पर नजर आने वाले गड्ढे अक्सर सफर को परेशानी भरा बनाने के साथ आराम में भी खलल डालते हैं और वाहन की लाइफ पर भी असर पड़ता है। अब बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने इसके लिए एक संभावित समाधान निकाला है। दरअसल इंजीनियर ने डैशकैम, आर्टिफिशियल और सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स के डेटाबेस की मदद से एक सिस्टम तैयार किया है जो कि सड़क पर गड्ढों की पहचान करता है और उसके लिए जिम्मेदार कॉन्ट्रैक्टर की पहचान करता है।
  • Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टवॉच में इसके पिछले वर्जन की तरह राउंडेड डिजाइन को बरकरार रखा गया है। हालांकि, इसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के लिहाज से कई अपग्रेड किए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में डोम्ड Actua 360 AMOLED LTPO डिस्प्ले 60 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 320 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है।
  • Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
    Google DeepMind की AGI Safety and Alignment Team ने नौकरी के उम्मीदवारों के लिए एक असामान्य चेतावनी जारी की है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने उम्मीदवारों से सामान्य जॉब एप्लिकेशन के अलावा एक अलग फॉर्म भरने को कहा है, ताकि उनका CV सीधे संबंधित टीम तक पहुंच सके। डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि सामान्य इंटरनल हायरिंग सिस्टम के दौरान कुछ CV गलती से स्क्रीन आउट हो सकते हैं या आवेदन टीम तक पहुंचने में समय लग सकता है। हालांकि, Google DeepMind ने स्पष्ट किया है कि इसका मतलब AI उम्मीदवारों को गलत तरीके से रिजेक्ट कर रहा है, ऐसा नहीं है।

Artificial Intelligence - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »