• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में इलेक्ट्रिक बसों और ई स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी VinFast

भारत में इलेक्ट्रिक बसों और ई-स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी VinFast

VinFast ने अपनी फैक्टरी के एक्सपैंशन के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ MOU किया है। इस फैक्टरी में कुल दो अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा

भारत में इलेक्ट्रिक बसों और ई-स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी VinFast

हाल ही में कंपनी ने भारत में दो इलेक्ट्रिक SUVs को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • वियतनाम की इस कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के तुतिकोरिन में है
  • इस फैक्टरी में कुल दो अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा
  • हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 की डिलीवरी शुरू की है
विज्ञापन

हाल ही में भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) मार्केट में VinFast दो इलेक्ट्रिक SUVs को लॉन्च किया था। वियतनाम की इस कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के तुतिकोरिन में है। VinFast ने अपनी फैक्टरी का एक्सपैंशन करने की योजना बनाई है। कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। 

VinFast ने अपनी फैक्टरी के एक्सपैंशन के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ MOU किया है। इस फैक्टरी में कुल दो अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। विनफास्ट की फैक्टरी में इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली और टेस्टिंग शुरू की जाएगी। इस फैक्टरी की शुरुआती कैपेसिटी 50,000 यूनिट्स प्रति वर्ष की है। इस कैपेसिटी को बढ़ाकर 1,50,000 यूनिट्स किया जाएगा। हाल ही में विनफास्ट ने इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 की डिलीवरी शुरू की है। 

कंपनी के एशिया के लिए CEO, Pham Sanh Chau ने बताया, "विनफास्ट की तमिलनाडु की फैक्टरी के एक्सपैंशन से भारत में हम अपने प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो बढ़ा सकेंगे। इनमें इलेक्ट्रिक कारों से लेकर इलेक्ट्रिक बसें और ई-स्कूटर्स शामिल होंगे।" विनफास्ट की योजना देश से अपने EVs का एक्सपोर्ट करने की भी है। देश के बड़े शहरों में कंपनी के 24 डीलर हैं और इस वर्ष के अंत तक इस संख्या को बढ़ाकर 35 डीलर तक करने का टारगेट है। विनफास्ट की इलेक्ट्रिक SUV VF की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। VF7 एक प्रीमियम SUV है। 

यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में है। इसमें V-थीम्ड LED DRLs और स्प्लिट LED हेडलैम्प दिए गए हैं। इसकी लंबाई 4.5 मीटर की है। इसमें 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। VF7 में मोटर के दो विकल्प हैं। VF7 Plus में सिंगल मोटर 201 bhp की पावर और 310 Nm तक का टॉर्क जेनरेट करेगी। इसके अलावा VF7 Plus AWD में डुअल-मोटर सेटअप होगा। इन दोनों वेरिएंट्स में 75.3 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 450 किलोमीटर की हो सकती है। इसमें एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरैमिक सनरूफ, लेवल 2  ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। विनफास्ट ने अपने EVs के लिए एक चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने RoadGrid और myTVS के साथ टाई-अप किया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »