Ev

Ev - ख़बरें

  • EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
    दिवाली और फेस्टिव सीजन में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 10 लाख रुपये से कम बजट में इलेक्ट्रिक कारों के कई ऑप्शन मौजूद हैं। इस रेंज में Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV जैसी गाड़ियां शामिल हैं। वहीं, MG Windsor EV को Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन कारों में बैटरी पैक, ड्राइविंग रेंज, डिजाइन और फीचर्स के मामले में अंतर है। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले इनकी शुरुआती कीमत, रेंज और बैटरी से जुड़े खर्चों की तुलना करना जरूरी है।
  • MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
    Windsor EV के Indulge एडिशन का प्राइस लगभग 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक SUV को शैडो गैल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसमें रियर क्वार्टर ग्लास पर 'Indulge' बैज लगा है। इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सनशेड, फ्रंट ग्रिल्स के लिए क्रोम असेंट्स, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर्स और लेदर के कवर हैं।
  • एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    BYD ने चीन में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान Da Han EV लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 2,35,900 चीनी युआन है। कार में 102.3kWh की दूसरी जनरेशन Blade Battery दी गई है, जो RWD वेरिएंट में 1,008Km और AWD वेरिएंट में 880Km तक की CLTC रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 9 मिनट में 10 से 97 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। AWD वेरिएंट में 764hp की पावर मिलती है और यह 3.3 सेकंड में 100Km/h की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें एयर सस्पेंशन, LiDAR और 31 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी है।
  • Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
    इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ मर्सिडीज बेंज की नई EV टेक्नोलॉजी को देश में लाया जा सकता है। इसमें हाई कैपेसिटी वाली बैटरी, फास्ट चार्जिंग की कैपेबिलिटी और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल होंगे। Electric GLC के इंटरनेशनल वर्जन में 94 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की WLTP रेंज 700 किलोमीटर से अधिक की है।
  • इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
    इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने सितंबर में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। पिछले महीने Tata Motors ने 1,275 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह लगभग 103 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस सेगमेंट में Euler Motors का 1,064 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान है।
  • भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
    टेस्ला को बड़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष जुलाई में अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, कंपनी की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। इसके पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं। देश में पिछले वर्ष कंपनी ने 226 यूनिट्स की बिक्री की थी।
  • इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
    इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में Tata Motors का 14,792 यूनिट्स की सेल्स के साथ पहला रैंक बरकरार है। इस मार्केट में Mahindra & Mahindra ने 7,782 यूनिट्स की सेल्स के साथ दूसरा और MG Motor (5,242 यूनिट्स) ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टाटा मोटर्स की Punch EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
  • इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
    सितंबर में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric की बिक्री सबसे अधिक रही है। पिछले महीने Oben Electric ने 1,417 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स बेची हैं। यह इस कंपनी की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। Oben Electric ने बिक्री में बढ़ोतरी में Rorr Evo का बड़ा योगदान बताया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मजबूत डिमांड से कंपनी की कुल मैन्युफैक्चरिंग ने भी सितंबर में 10,000 यूनिट्स को पार किया था।
  • Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
    महिंद्रा एंड महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स एक लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। महिंद्रा की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले SUV के सेगमेंट में भी मजबूत पोजिशन है। अगस्त में महिंद्रा की XEV 9S की बिक्री सबसे अधिक रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV ने Tata Motors की Punch EV को पीछे छोड़ा है। Mahindra XEV 9s की सिंगल चार्ज में 679 किलोमीटर तक की रेंज है।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
    सितंबर में इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी 26.3 प्रतिशत रही है। दूसरे स्थान पर Bajaj Auto लगभग 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ है। इस मार्केट में Ather Energy (14.7 प्रतिशत) का तीसरा और Hero MotoCorp (11.7 प्रतिशत) का चौथा स्थान है। पिछले कुछ महीनों पेट्रोल का प्राइस बढ़ने और नए लॉन्च से इस मार्केट में बिक्री बढ़ाने में सहायता मिली है।
  • सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
    अगर आप रेंज के चक्कर में पेट्रोल/डीजल वाली कार से इलेक्ट्रिक कार में स्विच नहीं कर पा रहे हैं तो इसका हल निकल चुका है, क्योंकि भारतीय बाजार में Maruti Suzuki e Vitara से लेकर Tata Sierra EV, Mahindra BE 6 Sporteq, Tata Harrier EV और Kia Syros EV जैसी इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं जो कि एक बार चार्ज होकर 500 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान कर सकती हैं।
  • Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    Cayenne Electric में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें 14.5 इंच सेंट्रल टचस्क्रीन और वैकल्पिक 14.9 इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है। इस इलेक्ट्रिक SUV में कंपनी का E-Performance पावरट्रेन दिया गया है, जिसमें फ्रंट और रियर एक्सेल पर इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 113 kWh की परफॉर्मेंस बैटरी है। इसमें 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स हैं।
  • FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
    फास्टैग एनुअल पास को कार, जीप और वैन जैसे उन नॉन-कमर्शियल व्हीकल्स के लिए लाया गया है जिनके पास पहले से रजिस्ट्रेशन के साथ लिंक्ड फास्टैग है। इसमें प्रत्येक यात्रा के लिए फास्टैग वॉलेट को रिचार्ज कराने के बजाय एक वर्ष या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग्स, दोनों में से जो भी पहले हो, के लिए एकमुश्त भुगतान किया जा सकता है।
  • Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
    अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XEV 9s की 4,508 यूनिट्स को डीलरशिप्स को डिस्पैच किया है। Tata Motors की Punch EV की लगभग 4,430 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस मार्केट में Tata Nexon EV का 3,975 यूनिट्स के साथ तीसरा स्थान है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में कई महीनों तक पहले स्थान पर रहने वाली MG Motor की Windsor EV का अगस्त में चौथा स्थान है।
  • Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
    Oben Electric की Rorr Evo को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए कंपनी को 25,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग में Rorr Evo की बड़ी हिस्सेदारी है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू हो गई है। Oben Electric के पास 18 राज्यों और 90 से अधिक शहरों में 150 से अधिक शोरूम और सर्विस सेंटर हैं।

Ev - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »