Vinfast Factory

Vinfast Factory - ख़बरें

  • VinFast की भारत में जल्द इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी
    इस कंपनी की योजना चार्जिंग नेटवर्क्स का एक इकोसिस्टम बनाने की भी है। वियतनाम में VinFast के छह इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की जाती है। कंपनी यह स्टडी कर रही है कि इनमें से किन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस मार्केट में VinFast का मुकाबला Bajaj Auto, Ola Electric, TVS Motors और Ather Electric जैसी कंपनियों से होगा।
  • VinFast ने भारत में शुरू की VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी, जानें प्राइसेज, रेंज
    VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन करेगी। VinFast की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है। इस फैक्टरी की मौजूदा वार्षिक क्षमता 50,000 कारों की मैन्युफैक्चरिंग की है। यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
  • VinFast ने भारत में लॉन्च की VF 6, VF 7 इलेक्ट्रिक SUV, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की मैन्युफैक्चरिंग देश में ही की गई है। VinFast की VF 6 का प्राइस 16.49 लाख रुपये और VF 7 का 20.89 लाख रुपये से शुरू होता है। VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। विनफास्ट की योजना भारत के पड़ोसी देशों को EVs का एक्सपोर्ट करने की भी है।
  • EV मेकर VinFast जल्द शुरू करेगी भारत में फैक्टरी
    वियतनाम की यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने का प्रयास कर रही है। VinFast की योजना इंडोनेशिया में भी अक्टूबर में फैक्टरी लगाने की है। कंपनी के फाउंडर, Pham Nhat Vuong ने कहा कि भारत में VinFast की फैक्टरी 30 जून को शुरू हो सकती है। VinFast की योजना इंडोनेशिया में भी अक्टूबर में फैक्टरी लगाने की है।
  • JSW ग्रुप लॉन्च कर सकता है EV के लिए अपना ब्रांड, चाइनीज कंपनियों से टाई-अप की कोशिश
    इसकी योजना इलेक्ट्रिक कारों और इलेक्ट्रिक ट्रकों के साथ एक फुल EV कंपनी बनाने की है। देश में JSW Group के पास MG Motor में लगभग 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह हिस्सेदारी MG Motor का मालिकाना हक रखने वाली चीन की SAIC से ली गई थी। वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Vinfast भी जल्द भारत में बिजनेस शुरू कर सकती है।
  • भारत के EV मार्केट में जल्द एंट्री कर सकती है Tesla की राइवल Vinfast 
    वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Vinfast जल्द देश में बिजनेस शुरू कर सकती है। जनवरी में होने वाले Bharat Mobility Global Expo में यह देश के मार्केट के लिए अपने पहले EV को प्रदर्शित कर सकती है। Vinfast के पोर्टफोलियो में VF e34 और Vf7 SUV जैसे मॉडल शामिल हैं। यह अगले वर्ष की दूसरी छमाही में अपना बिजनेस शुरू कर सकती है।
  • Tesla की राइवल VinFast के EV प्लांट का तमिलनाडु में शुरू हुआ कंस्ट्रक्शन
    देश में कारों की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। सरकार ने इसे 2030 तक बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »