Vinfast

Vinfast - ख़बरें

  • VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च
    VF MPV 7 की लंबाई 4,740 mm, चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,734 mm की है। इसमें स्लिम LED हेडलाइट्स और कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं। इसके इंटीरियर में एडजस्टेबल स्टीरियरिंग, 10.1 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, चार्जिंग के लिए USB-A और USB-C पोर्ट हैं। VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर से अधिक होने का दावा किया गया है।
  • VinFast की VF6, VF7 इलेक्ट्रिक SUVs को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
    देश में विनफास्ट ने अपने प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ाने की योजना बनाई है। इस वर्ष कंपनी तीन नए EV मॉडल लॉन्च करने के साथ ही अपने सेल्स नेटवर्क को भी दोगुना करेगी। कंपनी के नए EVs में सेवन-सीटर MPV भी शामिल होगी। यह एक प्रीमियम होने के बावजूद प्रैक्टिल इलेक्ट्रिक MPV है। इसके बाद विभिन्न सेगमेंट और जरूरतों को पूरा करने वाले अतिरिक्त मॉडल लॉन्च किए जाएंगे।
  • VinFast की भारत में 3 नए EV लॉन्च करने की योजना, सेवन-सीटर MPV होगी शामिल
    इस वर्ष VinFast का टारगेट देश में अपने शोरूम की संख्या को बढ़ाकर 75 करने का है। कंपनी के मौजूदा शोरूम मुख्यतौर पर मेट्रो और टियर 1 और 2 शहरों में हैं। विनफास्ट के नए शोरूम टियर 3 और 4 शहरों के साथ ही अधिक बिक्री वाले शहरों में खोले जाएंगे। हाल ही में कंपनी ने अपनी VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs के प्राइसेज में बढ़ोतरी की है।
  • भारत में महंगी हुई VinFast की VF 6, VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs, जानें नए प्राइसेज
    VF 7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Tata Motors और MG Motor जैसी कंपनियों को टक्कर दे रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज में 1.30 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। VF 7 का शुरुआती प्राइस बढ़कर 21.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो गया है। VinFast की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है।
  • VinFast की इलेक्ट्रिक SUVs ने सेल्स में Hyundai और Kia को पीछे छोड़ा
    कंपनी की VF6 और VF7 के प्राइसेज 16.49 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में यह प्राइस रेंज कॉम्पिटिटिव मानी जाती है। VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF की लगभग 500 किलोमीटर की है। VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में टाटा मोटर्स और ह्यंडुई को कड़ी टक्कर दे सकती है।
  • भारत में Tesla का कमजोर परफॉर्मेंस, VinFast ने बेचे 6 गुना ज्यादा EV
    VinFast की नवंबर में बिक्री 291 यूनिट्स की रही है। वियतनाम की इस कंपनी की तमिलनाडु में फैक्टरी है। हाल ही में VinFast ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 की डिलीवरी शुरू की थी। कंपनी की VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। इन इलेक्ट्रिक SUV के शुरुआती प्राइस क्रमशः 16.49 लाख रुपये और 20.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं।
  • भारत में इलेक्ट्रिक बसों और ई-स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी VinFast
    कंपनी की फैक्टरी में इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली और टेस्टिंग शुरू की जाएगी। इस फैक्टरी की शुरुआती कैपेसिटी 50,000 यूनिट्स प्रति वर्ष की है। इस कैपेसिटी को बढ़ाकर 1,50,000 यूनिट्स किया जाएगा। हाल ही में विनफास्ट ने इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 की डिलीवरी शुरू की है।
  • VinFast की भारत में जल्द इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी
    इस कंपनी की योजना चार्जिंग नेटवर्क्स का एक इकोसिस्टम बनाने की भी है। वियतनाम में VinFast के छह इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की जाती है। कंपनी यह स्टडी कर रही है कि इनमें से किन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस मार्केट में VinFast का मुकाबला Bajaj Auto, Ola Electric, TVS Motors और Ather Electric जैसी कंपनियों से होगा।
  • VinFast ने भारत में शुरू की VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी, जानें प्राइसेज, रेंज
    VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन करेगी। VinFast की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है। इस फैक्टरी की मौजूदा वार्षिक क्षमता 50,000 कारों की मैन्युफैक्चरिंग की है। यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
  • VinFast ने भारत में लॉन्च की VF 6, VF 7 इलेक्ट्रिक SUV, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की मैन्युफैक्चरिंग देश में ही की गई है। VinFast की VF 6 का प्राइस 16.49 लाख रुपये और VF 7 का 20.89 लाख रुपये से शुरू होता है। VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। विनफास्ट की योजना भारत के पड़ोसी देशों को EVs का एक्सपोर्ट करने की भी है।
  • Tesla की राइवल VinFast ने चेन्नई में खोला सबसे बड़ा शोरूम, जल्द शुरू करेगी EVs की बिक्री
    इस वर्ष के अंत तक VinFast की योजना भारत में 27 शहरों में 35 शोरूम खोलने की है। देश में कंपनी का पहला शोरूम गुजरात के सूरत में शुरू किया गया था। विनफास्ट ने अपने EVs के लिए एक मजबूत चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने RoadGrid और myTVS के साथ टाई-अप किया है। यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
  • Upcoming Electric Cars in India: 2025 में भारत में धमाल मचाएंगी Maruti से VinFast तक ये नई इलेक्ट्रिक कारें
    भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक वीइकल्स (EV) की मांग बीते दो वर्षों में तेजी से बढ़ी है और 2025 इसकी रफ्तार को नया मुकाम देने जा रहा है। अगले कुछ महीनों में कई बड़ी कंपनियां देश में नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने वाली हैं, इनमें मारुति से लेकर Mahindra, MG और कई ग्लोबल ब्रांड्स शामिल हैं। इस बार इलेक्ट्रिक कारों की रेंज, फीचर्स और कीमत में जबरदस्त वेरायटी देखने को मिलेगी, जो हर तरह के बजट और जरूरत वाले ग्राहकों के लिए दर्जनों विकल्प पेश करती हैं। टॉप SUV से लेकर किफायती हैचबैक और लग्जरी स्पोर्ट्स कारें तक, हर सेगमेंट में नई EV एंट्री दिखेगी।
  • Tesla जैसी इंटरनेशनल कंपनियों के लिए नई EV पॉलिसी की शुरुआत करेगा भारत
    बिलिनेयर Elon Musk की Tesla जैसी इंटरनेशनल EV कंपनियां भारत में बिजनेस शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, देश में इम्पोर्टेड व्हीकल्स पर अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर मस्क नाराजगी जता चुके हैं। इंटरनेशनल EV कंपनियों के देश में आने से भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए भी कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा। EV के मार्केट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
  • VinFast जल्द भारत में लॉन्च करेगी VF6, VF7, इस महीने शुरू होगी बुकिंग्स 
    VinFast ने बताया है कि VF6 और VF7 के लिए बुकिंग्स जून में शुरू की जाएंगी। कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु में लगाई जा रही है। अगले कुछ सप्ताह में यह फैक्टरी शुरू हो जाएगी और इसकी शुरुआती वार्षिक कैपेसिटी लगभग 50,000 यूनिट्स की होगी। इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रदर्शित किया था।
  • EV मेकर VinFast जल्द शुरू करेगी भारत में फैक्टरी
    वियतनाम की यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने का प्रयास कर रही है। VinFast की योजना इंडोनेशिया में भी अक्टूबर में फैक्टरी लगाने की है। कंपनी के फाउंडर, Pham Nhat Vuong ने कहा कि भारत में VinFast की फैक्टरी 30 जून को शुरू हो सकती है। VinFast की योजना इंडोनेशिया में भी अक्टूबर में फैक्टरी लगाने की है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »