Maruti Suzuki ने पेश की e Vitara, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज 

इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन होगा। इसका मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है

Maruti Suzuki ने पेश की e Vitara, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज 

Photo Credit: फाइल इमेज

इसके लिए जल्द बुकिंग्स शुरू हो सकती हैें

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प होंगे
  • इसमें Apple CarPlay और Android Auto के लिए सपोर्ट होगा
  • कंपनी ने इसके प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार मेकर मारूति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के मार्केट में एंट्री की है। कंपनी ने मंगलवार को e Vitara को पेश किया। इसे नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कंपनी ने e Vitara की ARAI रेंज 543 किलोमीटर तक होने का दावा किया है। 

पिछले कुछ वर्षों में EVs की बिक्री तेजी से बढ़ी  है। हालांकि, इस सेगमेंट में मारूति सुजुकी को अपना मॉडल लाने में देरी हुई है। इस इलेक्ट्रिक SUV को पिछले वर्ष यूरोप में पेश किया गया था। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने इसे Bharat Mobility Show में प्रदर्शित किया गया था। मारूति सुजुकी ने बताया है कि e Vitara को अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए जल्द बुकिंग्स शुरू हो सकती हैं। e Vitara को चार डुअल-टोन विकल्पों सहित 10 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी ने इसके प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प होंगे। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 142 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 172 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन होगा। इसका मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड दिया गया है। 

e Vitara में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसमें Apple CarPlay और Android Auto के लिए सपोर्ट होगा। इस इलेक्ट्रिक SUV में पैनोरैमिक सनरूफ, ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट और वेटिलेटेड फ्रंट सीट मिलेंगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए सात एयरबैग्स, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स और ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है। e Vitara को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV को Euro NCAP टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 77 प्रतिशत और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 85 प्रतिशत का सेफ्टी स्कोर मिला है। इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »