• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएंगे BMW की इलेक्ट्रिक कारें, फैक्ट्री में काम हुआ शुरू

ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएंगे BMW की इलेक्ट्रिक कारें, फैक्ट्री में काम हुआ शुरू

BMW ने जर्मनी के लीपजिग बेस्ड अपने iFACTORY प्लांट में ह्यूमनॉइड रोबोट की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएंगे BMW की इलेक्ट्रिक कारें, फैक्ट्री में काम हुआ शुरू

Photo Credit: Hexagon Robotics

AEON रोबोट की लंबाई करीबन 1.65 मीटर है।

ख़ास बातें
  • AEON रोबोट में 22 सेंसर से लैस है, जिनमें कैमरे और माइक्रोफोन शामिल है।
  • AEON रोबोट की लंबाई करीबन 1.65 मीटर और वजन लगभग 60 किलोग्राम है।
  • AEON रोबोट NVIDIA Jetson Orin कंप्यूटिंग हार्डवेयर पर काम करता है।
विज्ञापन

BMW ने जर्मनी के लीपजिग बेस्ड अपने iFACTORY प्लांट में ह्यूमनॉइड रोबोट की टेस्टिंग शुरू कर दी है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड मैन्युफैक्चिरिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कदम कंपनी के एडवांस रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को व्हीकल प्रोडक्शन और खास तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल की असेंबली में इंटीग्रेट करने के प्लान का हिस्सा है। वर्तमान में टेस्टिंग किए जा रहे रोबोट में AEON शामिल है, जिसे हेक्सागॉन रोबोटिक्स द्वारा तैयार किया गया है।

AEON रोबोट की खासियतें


AEON रोबोट की लंबाई करीबन 1.65 मीटर और वजन लगभग 60 किलोग्राम है। यह रोबोट पहियों का उपयोग करके चलता है, जिससे यह फैक्ट्री के फर्श पर आसान और तेजी से ट्रैवल कर सकता है। BMW इस रोबोट का इस्तेमाल बैटरी असेंबली, स्क्रू कसने और हाई-वोल्टेज EV बैटरी में उपयोग होने वाले पार्ट्स को मैनेज करने जैसे कार्यों में मदद के लिए कर रही है। बार-बार और शारिरिक रूप से करने वाले मुश्किल कार्यों को रोबोटिक मदद से किया जा सकता है।

यह रोबोट 22 सेंसर से लैस है, जिनमें कैमरे और माइक्रोफोन शामिल हैं। इसकी बदौलत आसपास के वातावरण का विश्लेषण कर सकते हैं और बाधाओं से बचने में मदद मिलती है। यह NVIDIA Jetson Orin कंप्यूटिंग हार्डवेयर पर भी काम करता है जो कि डेटा को प्रोसेस करता है और इसके AI बेस्ड मोशन सिस्टम को पावर प्रदान करता है। BMW इस विजन को फिजिकल AI के तौर लेकर आया है, जो डिजिटल इंटेलिजेंस को रियल टाइम वर्ल्ड के साथ इंटरैक्ट करने वाली मशीन के साथ जोड़ता है।

यह प्रोजेक्ट यूएसए में BMW के स्पार्टनबर्ग फैक्ट्री में 10 महीने के पायलट टेस्टिंग के बाद शुरू किया गया है, जहां रोबोट ने 90 हजार से ज्यादा पार्ट्स को हैंडल किया और करीबन 30 हजार व्हीकल के प्रोडक्शन में मदद की। BMW इस टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रहीा है, जिसके तहत जल्द ही और टेस्ट होंगे और इस साल में एक बड़ा पायलट प्रोग्राम शुरू होने की उम्मीद है। ह्यूमनाइड रोबोट जल्द ही ऑटोमोबाइल फैक्ट्री में आम हो सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BMW, Humanoid Robot, iFACTORY, Germany, AEON, Hexagon Robotics
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »