• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ultraviolette के Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को जोरदार रिस्पॉन्स, 50,000 से ज्यादा बुकिंग

Ultraviolette के Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को जोरदार रिस्पॉन्स, 50,000 से ज्यादा बुकिंग

Tesseract में सेफ्टी को बढ़ाने के लिए फ्रंट और रियर में RADAR टेक्नोलॉजी, कोलिजन एवॉइडेंस सिस्टम, लेन चेंज असिस्टेंस और इंटीग्रेटेड डैशकैम दिए गए हैं

Ultraviolette के Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को जोरदार रिस्पॉन्स, 50,000 से ज्यादा बुकिंग

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.5 kWh, 5 kWh और 6 kWh के तीन बैटरी बैक में उपलब्ध कराया गया है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से प्रेरित है
  • Tesseract की सिंगल चार्ज में अधिकतम रेंज लगभग 260 किलोमीटर की है
  • इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 20 hp की पावर देती है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ultraviolette ने हाल ही में Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए दो सप्ताह के अंदर 50,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। Tesseract को 3.5 kWh, 5 kWh और 6 kWh के तीन बैटरी बैक के विकल्प में उपलब्ध कराया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से प्रेरित है। इसमें शार्प लाइंस के साथ एक एप्रन और DRL के साथ ट्विन हेडलैम्प सेटअप है। इसकी साइड्स पर लाइंस टेल लैम्प पर समाप्त होती हैं। यह चार कलर्स - Desert Sand, Sonic Pink, Solar White और Stealth Black में उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच की TFT टचस्क्रीन, बिल्ट-इन नेविगेशन और राइड एनालिटिक्स जैसे फीचर्स हैं। इसमें 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। 

Tesseract में सेफ्टी को बढ़ाने के लिए फ्रंट और रियर में RADAR टेक्नोलॉजी, कोलिजन एवॉइडेंस सिस्टम, लेन चेंज असिस्टेंस और इंटीग्रेटेड डैशकैम दिए गए हैं। Tesseract की सिंगल चार्ज में अधिकतम रेंज लगभग 260 किलोमीटर की है।  इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 20 hp की पावर देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकेंड्स में 0 से 80 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 125 kmph की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ ही Ultraviolette ने अपनी पहली डुअल-पर्पज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Shockwave को भी पेश किया था। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का स्लिम डिजाइन है। इसमें हाई-बिक और वर्टिकल तौर पर स्टैक्ड हेडलैम्प डुअल-प्रोजेक्टर LED लाइट्स के साथ है। इसमें बेहतर ऑफ-रोड हैंडलिंग  के लिए हैंडलबार दी गई है। यह दो पेंट ऑप्शन - इलेक्ट्रिक येलो के साथ ब्लैक और व्हाइट के साथ रेड में उपलब्ध है। 

Ultraviolette के को-फाउंडर, Narayan Subramaniam ने बताया, "Tesseract को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके लिए बुकिंग्स केवल दो सप्ताह में 50,000 से अधिक हो गई हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए इतने उत्साह और समर्थन को देखकर हमें गर्व है। हमारा लक्ष्य टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और डिजाइन के दायरों को बढ़ाना है।" कंपनी के CTO, Niraj Rajmohan ने कहा, "यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एफिशिएंट होने के साथ ही चलाने में भी रोमांचक है। इसके लिए बड़ी संख्या में बुकिंग्स से हमारा यह विश्वास मजबूत हुआ है कि कस्टमर्स मोबिलिटी में बड़े बदलाव के लिए तैयार हैं। यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में एक नए दौर की शुरुआत है।" 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »