Bookings

Bookings - ख़बरें

  • एक छात्र की शिकायत और बदल गई IRCTC की किस्मत! 15 जुलाई तक आएगी नई वेबसाइट
    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया है कि नई IRCTC वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च की जा सकती है। जयपुर में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छात्र ने IRCTC वेबसाइट पर Captcha समस्या का मुद्दा उठाया, जिसके बाद रेल मंत्री ने अधिकारियों से नई वेबसाइट की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में पूछा। लंबे समय से IRCTC यूजर्स वेबसाइट क्रैश, OTP में देरी और Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली समस्याओं की शिकायत करते रहे हैं। नई वेबसाइट से यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।
  • भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
    ऐप के जरिए कैब सर्विस उपलब्ध कराने वाली अन्य कंपनियों के विपरीत, Green SM केवल VinFast के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल करेगी। इसने अपनी सर्विस के लिए Limo Green को फ्लीट में शामिल किया है। यह विनफास्ट की VF MPV 7 का कमर्शियल वर्जन है। Green SM के लिए भारत पांचवां इंटरनेशनल मार्केट है। इसकी सर्विस वियतनाम, लाओस, फिलिपींस और इंडोनेशिया में मौजूद है।
  • ₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक
    BSNL ने ग्रामीण इलाकों के लिए एक नया किफायती फाइबर WiFi प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 1099 रुपये रखी गई है। इस प्लान में तीन महीनों तक हर महीने 1400GB डेटा और 40Mbps तक की स्पीड मिलती है। कंपनी के मुताबिक इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी शामिल है, जो लैंडलाइन के जरिए मिलता है। इसके अलावा तीन महीने का एडवांस पेमेंट करने पर 98 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जहां हाई-स्पीड इंटरनेट के ऑप्शन सीमित हैं।
  • पॉपुलर ट्रैवल बुकिंग ऐप पर साइबर अटैक, WhatsApp पर टारगेट हो रहे हैं यूजर्स!
    Booking.com ने कन्फर्म किया है कि एक सिक्योरिटी ब्रीच में कुछ यूजर्स की पर्सनल और बुकिंग डिटेल्स तक अनऑथराइज्ड एक्सेस हो सकता है। इसमें नाम, ईमेल, फोन नंबर और बुकिंग से जुड़ी जानकारी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ यूजर्स को पहले ही फिशिंग मैसेज मिल चुके हैं, जिससे संकेत मिलता है कि हैकर्स इस डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि उसने इस गतिविधि को कंट्रोल करने के लिए कदम उठाए हैं और प्रभावित बुकिंग्स के PIN अपडेट किए गए हैं। हालांकि कितने यूजर्स प्रभावित हुए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
  • Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप सीरीज के Samsung Galaxy Book 6 Ultra के Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का शुरुआती प्राइस 2,42,990, Samsung Galaxy Book 6 Pro के 14 इंच की स्क्रीन, Intel Core Ultra 5 Series 3 और 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 1,78,990 रुपये का है। इन दोनों लैपटॉप को ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है।
  • Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप हुआ लॉन्च, टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में नया लैपटॉप Xiaomi Book Pro 14 लॉन्च किया है। Book Pro 14 के Intel Core Ultra 5 325 प्रोसेसर और 24GB RAM वेरिएंट की कीमत CNY 8,499 (लगभग 1,15,000 रुपये) है। वहीं Intel Core Ultra 5 338H प्रोसेसर और 32GB RAM वेरिएंट की कीमत CNY 9,699 (लगभग 1,31,000 रुपये) और Intel Core Ultra X7 358H प्रोसेसर और 32GB RAM वेरिएंट की कीमत CNY 10,499 (लगभग 1,42,000 रुपये) है। Book Pro 14 में 14.6 इंच की OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है।
  • IPL 2026 की टिकट ऑनलाइन कैसे करें बुक
    IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होने वाली है। पहला मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा। दूसरा मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकत्ता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। तीसरा मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चैन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। 
  • LPG गैस सिलेंडर WhatsApp, कॉल या ऑनलाइन कैसे करें बुक, मिनटों में पूरा होगा काम
    एलपीजी गैस सिलेंडर को ऑनलाइन कई तरीकों से बुक किया जा सकता है। Bharat Gas ग्राहक कई 24×7 चैनल के जरिए LPG सिलेंडर बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए IVRS, एसएमएस, व्हाट्सएप, मोबाइल एप्लिकेशन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा सकता है। इंडेन गैस सिलेंडर ग्राहकों को SMS/IVRS बुकिंग के लिए  ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर REFILL टाइप करके सेंड करना है या IVRS सर्विस का उपयोग करना है।
  • घर पर मिलेगी कार मैकेनिक से लेकर, पेंटर, AC और बढ़ई की सर्विस, सरकार की ये ऐप दे रही सबकुछ
    Sewa Mitra ऐप में एसी रिपेयर, आरओ सर्विस, पेस्ट कंट्रोल, क्लीनिंग और पेंटिंग समेत कई प्रकार की सर्विस प्रदान की जाती हैं। यह ऐप उन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है जिन्हें तुरंत और बेहतर घरेलू सर्विस की जरूरत होती है। यह श्रमिकों को पंजीकरण करके सर्विस प्रदान करने की सुविधा देती है। इस ऐप को सरकार द्वारा लाया गया है।
  • Lenovo लॉन्च कर सकती है MWC 2026 में 3D डिस्प्ले वाले लैपटॉप, लीक में खुलासा
    Lenovo Yoga Book Pro 3D लैपटॉप आने वाले MWC 2026 इवेंट में पेश किए जा सकते हैं। कंपनी के ये लैपटॉप stereoscopic 3D डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस होकर आ सकते हैं।
  • Bharat Taxi Rs 500 में कैसे दे रही ड्राइवरों को मालिकों जैसा हक! जानें
    Bharat Taxi को लेकर हाल ही में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा एक बयान में कहा गया कि सरकार ने नई सहकारिता राइड सर्विस को खासतौर पर ड्राइवर्स को लाभ पहुंचाने के मकसद से लॉन्च किया था। जिसके मुताबिक, भारत टैक्सी उस बुनियादी विचार के आधार पर डिजाइन की गई है जिसमें, जब प्लेटफॉर्म पैसा कमाता है तो ड्राइवरों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलना चाहिए। संस्था अपने मुनाफे का 80 प्रतिशत हिस्सा ड्राइवरों में उनके द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर बांटेगी, जबकि 20 प्रतिशत हिस्सा संगठन के भीतर संचालन और भविष्य के विस्तार के लिए रखा जाएगा।
  • Nembharat कर रहा भारत में एंट्री, Bharat Taxi के बाद अब Ola और Uber को मिलेगी टक्कर?
    वर्ल्ड इकोनॉमिक मोबिलिटी लिमिटेड (WEML) ने भारत में Nembharat की सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि, अभी तक सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। Nembharatका संचालन नारायणहिती ट्रस्ट के तहत किया जाता है। WEML के अनुसार, नेम्भारत को प्रीपेड और कैशलेस राइड हेलिंग सर्विस के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसे ड्राइवर्स की इनकम में होने वाली अनिश्चितता को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले धमाका! प्री-रिजर्वेशन के साथ Rs 50 हजार तक जीतने का मौका
    Samsung Galaxy S26 की प्री-रिजर्व के साथ कंपनी ने एक गजब का ऑफर दिया है। Samsung Galaxy S26 का अगर 256 जीबी वेरिएंट आप रिजर्व करवाते हैं तो उसे फ्री में 512जीबी वेरिएंट में अपग्रेड किया जा सकेगा।
  • अब AI से बातचीत करके बनेगा ट्रिप प्लान, MakeMyTrip और OpenAI ने मिलाया हाथ
    MakeMyTrip ने OpenAI के साथ सहयोग की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी अपने ऐप में AI आधारित ट्रैवल डिस्कवरी को मजबूत करेगी। OpenAI के API के इंटीग्रेशन से यूजर्स बातचीत के जरिए ट्रिप प्लानिंग से सीधे बुकिंग तक पहुंच सकेंगे। कंपनी का Myra GenAI असिस्टेंट पहले ही रोजाना 50,000 से अधिक बातचीत संभाल रहा है और कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। MakeMyTrip का कहना है कि यह साझेदारी यूजर के इरादे को समझकर उसे स्ट्रक्चर्ड और बुकिंग-रेडी विकल्पों में बदलने में मदद करेगी।
  • Samsung Galaxy Book 6 सीरीज लैपटॉप लॉन्च, धांसू प्रोसेसर के साथ दमदार फीचर्स से लैस
    Samsung ने यूके में अपने नए लैपटॉप Samsung Galaxy Book 6, Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 Ultra को लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy Book 6 Ultra के इंटेल कोर अल्ट्रा 7 सीरीज 3 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत ब्रिटेन 2,999 पाउंड (लगभग 3,69,000 रुपये)है। वहीं Galaxy Book 6 Pro के 16 इंच वेरिएंट की कीमत 1,499 पाउंड (लगभग 1,84,000 रुपये) और Galaxy Book 6 Pro के 14 इंच वेरिएंट की कीमत 1,399 पाउंड (लगभग 1,72,000 रुपये) है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »